हंस और कौआ कहानी , सारांश
हंस और कौआ उद्देश्य अपनी क्षमताओं/सीमाओं का ज्ञान कराना। सबके साथ बिना किसी भेदभाव के मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाते हुए अच्छा व्यवहार करने की सीख देना। दूसरों के गुणों का सम्मान करना सिखाना। अपनी गलती को स्वीकार करने की सीख देना। क्षमता से अधिक गुणों का बखान न करने की सीख देना। एक सरोवर था, समुद्र जैसा बड़ा। उसके किनारे बरगद का एक बहुत बड़ा पेड़ था। उस पर एक कौआ रहता था। कौआ काजल की तरह काला, काना और लँगड़ा था। कौआ 'काँव-काँव' बोला करता था। जब वह उड़ता, तो लगता था कि अब गिरा, तब गिरा। फिर भी उसके घमंड की कोई सीमा ही नहीं थी। उसका दिमाग सदा सातवें आसमान पर रहता था। वह मानता था कि उसकी तरह न तो कोई उड़ सकता है और न कोई उसकी तरह बोल सकता है। कौआ लाल-बुझक्कड़ बनकर बैठता और सब कौओं को डराता रहता। एक बार वहाँ कुछ हंस आए। आकर सरोवर में रातभर रहे। सवेरा होने पर कौए ने हंसों को देखा। कौआ गहरी सोच में पड़ गया—‘भला ये कौन होंगे? ये नए प्राणी कहाँ के हैं?’ कौए ने अपनी ज़िंदगी में हंस नहीं देखे होते तो वह उनको पहचान पाता। उसने अपना एक पंख घुमाया, एक टाँग उठाई और रौब-भरी आव...