संदेश

कविता 11class लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जग जीवन में जो चिर महान, jag jivan men jo chir mahan

चित्र
सुमित्रा नंदन पंत   जग जीवन में जो चिर महान,jag jivan me jo chir mahan poem Poet Sumitra Nandan pant ( 2026-27) जग जीवन में जो चिर महान सौंदर्य पूर्ण और सत्य प्राण, मैं उसका प्रेमी बनूं नाथ, जो हो मानव के हित समान। जिससे जीवन में मिले शक्ति, छूटे भय संसार, अंधभक्ति, मैं वह प्रकाश बन सकूं नाथ, मिल जाए जिसमें अखिल व्यक्ति। पाकर प्रभु, तुमसे अमर दान, करके मानव का परित्राण, ला सकूं विश्व में एक बार, फिर से नवजीवन का विहान।  सुमित्रानंदन पंत शब्दार्थ जग – संसार । सौंदर्य- सुन्दरता। चिर – सदा रहने वाला, अमर। मानव – मनुष्य को। हित – भलाई। शक्ति – ताकत । भय – डर। अंधभक्ति – अंधविश्वास भरी भक्ति। संशय – शक। प्रकाश – रोशनी। अखिल – सब। अमर – जो न मरे। परित्राण – पूरी रक्षा। विश्व – संसार। नवजीवन – नया जीवन। विहान – सवेरा। जग जीवन में जो चिर महान कविता का  भावार्थ सुप्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत परम पिता परमेश्वर को प्रणाम करते हुए यह प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु ! इस संसार में मैं उसका प्रेमी बनूं जो मानव का कल्याण चाहता हो। मेरे मन में ऐसा भाव भर दो जिससे मैं समस्त जीवो...

गुलाबी चूड़ियां कविता , कवि नागार्जुन, gulabi churiyan poem, bhawarth, questions answers

चित्र
गुलाबी चूड़ियां कविवर नागार्जुन रचित वात्सल्य रस की एक उत्कृष्ट रचना है। यहां कवि ने एक ड्राइवर जैसे उजड़ समझे जाने वाले व्यक्ति के मन में उत्पन्न अपनी बेटी के प्रति वात्सल्य प्रेम का जो भाव दिखाया है व अनुपम और अविस्मरणीय है। यहां गुलाबी चूड़ियां कविता और  भावार्थ तथा प्रश्न उत्तर दिया गया है।  गुलाबी चूड़ियां कविता , कवि नागार्जुन, gulabi churiyan poem, bhawarth, questions answers  सवेरे सवेरे कविता पढे   प्राइवेट बस का ड्राइवर हैं तो क्या हुआ ? सात साल की बच्ची का पिता तो हैं ! सामने गियर से ऊपर हुक से लटका रखी है कांच की चार चूड़ियां गुलाबी। बस की रफ्तार के मुताबिक  हिलती रहती हैं, झुक कर मैंने पूछ लिया, खा गया मानो झटका। अधेड़ उम्र का मुच्छड़ रोबीला चेहरा आहिस्ते से बोला : हां सा बन लाख कहता हूं, नहीं मानती है मुनिया। टांगे हुए हैं कई दिनों से अपनी अमानत यहां अब्बा की नजरों के सामने। मैं भी सोचता हूं  क्या बिगाड़ती हैं चूड़ियां, किस जुर्म पे हटा दूं इनको यहां से ? और , ड्राइवर ने एक नजर मुझे देखा, और मैंने एक नजर उसे देखा, छलक रहा था दूधिया वात्सल्य बड...

Sabse khatarnak 11 hindi, सबसे ख़तरनाक,पाश

चित्र
blog post writer Dr.Umesh Kumar Singh  सबसे ख़तरनाक, कविता,   Sabse khatarnak, poet Pash, Sabse khatarnak Poem, Sabse khatarnak poem summary, Sabse khatarnak kya hai, biography of poet Pash, Sabse khatarnak 11th class hindi, kiski mar Sabse khatarnak nhi hoti, Sabse khatarnak poem me Chand kiska Pratik hai, mehnat ki loot Sabse khatarnak nhi hoti hai, Sabse khatarnak Poem explanation in hindi, main theme of Poem Sabse khatarnak, Sabse khatarnak kya hai by Awtar Singh  Sandhu Pash. 11hindi, Aroh bhag 1 सबसे ख़तरनाक कविता, सबसे ख़तरनाक कविता का सारांश, भावार्थ सबसे ख़तरनाक क्या है, कवि पाश का जीवन परिचय, कवि पाश का साहित्यिक योगदान, कवि पाश का असली नाम, ग्यारहवीं कक्षा हिंदी, किसकी मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती, सबसे ख़तरनाक कविता की हिंदी व्याख्या, सबसे ख़तरनाक कविता का मूल भाव, कवि पाश सबसे ख़तरनाक क्या मानते हैं,  मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती,  सबसे ख़तरनाक कविता में चांद किसका प्रतीक है, सबसे ख़तरनाक कविता का शब्दार्थ। 11 वीं हिन्दी आरोह भाग...

अपने छोटे भाई को एक पत्र लिखो जिसमें सच्चे मित्र के गुणों का वर्णन किया गया हो। Write a letter to younger brother describe quality of good friend.

चित्र
  अपने छोटे भाई को एक पत्र लिखो जिसमें सच्चे मित्र के गुणों का वर्णन किया गया हो। Trick for letter writing   Write a letter to younger brother describe quality of good friend. स्थान दिनांक प्रिय अनुज सुशील,  शुभ आशीर्वाद। यहां का सब समाचार ठीक है। आशा है तुम भी अपने छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर  रहे होंगे। आज रविवार है और प्रत्येक सप्ताह की तरह आज भी मैं तुम्हें एक पत्र में कुछ जरूरी बातें बता रहा हूं। इसे अपने जेहन में बैठकर रखना, बहुत काम आएगा। जब कोई नौजवान बाहर निकलता है तो उसके सिर पर मित्रता की धून सवार रहती है। स्कूल में, लाइब्रेरी में, खेल के मैदान में, बाजार में , जहां देखो वहीं दोस्ती का हाथ बढ़ा देते हैं। परन्तु हम जिससे मित्रता करते हैं, क्या वह मित्रता के लायक है या नहीं, इस पर हम कोई विचार नहीं करते। तो आओ, हम तुम्हें अच्छे मित्र के गुणों के बारे में जानकारी देते हैं। एक अच्छा मित्र औषधि के समान होता है। वह हमारे चरित्र के दोषों को दूर करता है और अच्छी बातें बताता है। अच्छा मित्र बुरा मार्ग पर चलने से रोकता है और अच्छे मार्ग पर चलने को प्रेरित करता ...