संदेश

Hindi grammar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लिंग (Gender) के सामान्य नियम TGT/PGT NET exam special

चित्र
  लिंग (Gender) ​लिंग का सामान्य अर्थ है चिह्न । व्याकरण में लिंग का अर्थ भेद से है जिससे स्त्री अथवा पुरुष जाति का पता चलता है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि शब्द के जिस रूप से स्त्री अथवा पुरुष जाति का बोध होता है उसे लिंग कहते हैं। ​ जैसे: ​नर — नारी ​मर्द — औरत ​बैल — गाय ​सिंह — सिंहनी ​कुत्ता — कुतिया ​मोर — मोरनी आदि। ​हिन्दी में लिंग दो प्रकार के होते हैं— ​ पुल्लिंग (Masculine Gender) ​ स्त्रीलिंग (Feminine Gender) ​ 1. पुल्लिंग — पुरुष जाति का बोध कराने वाले शब्द पुल्लिंग होते हैं। ​ जैसे — नर, लड़का, छात्र, घोड़ा, हाथी, बालक, मोर, वृक्ष, फल, भवन, देश, बंदर, पुत्र, भाई, देवर, पति, धोबी, दास, नौकर, शिक्षक आदि। ​ 2. स्त्रीलिंग — स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द स्त्रीलिंग कहे जाते हैं। ​ जैसे — नारी, लड़की, बालिका, खिड़की, गाय, भैंस, बकरी, चिट्ठी, माता, साली, बंदरिया, मामी, चिड़िया, दासी, देवरानी, शिक्षिका आदि। ​ पहचान — ​शब्दों के लिंग की पहचान तीन तरह से होती है — ​ 1. प्राकृतिक रूप से: नर, बाघ, घोड़ा, कुत्ता, शेर, बैल, हाथी आदि प्राक...

पर्यायवाची / समानार्थी शब्द

  पर्यायवाची / समानार्थी शब्द ​ — BY Dr. Umesh HINDI Academy ​लगभग एक समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्दों को पर्यायवाची अथवा समानार्थी शब्द कहते हैं। प्रमुख पर्यायवाची शब्दों की सूची — ​ अमृत — अमिय, सोम, सुधा, पीयूष, जीवनोदक, अमी। ​ अग्नि — आग, पावक, दाहक, ज्वाला, वह्नि, वायुसखा, दहन। ​ अम्ब — अम्बा, माँ, माता, जननी, धात्री, अम्बिका। ​ अनुपम — अतुल, अपूर्व, अद्वितीय, अनोखा, अद्भुत, अनन्य। ​ असुर — दैत्य, दनुज, दानव, राक्षस, यातुधान, निशिचर, रजनीचर, तमीचर। ​ अम्बर — आकाश, नभ, द्यौ, व्योम, गगन, शून्य, अंतरिक्ष, आसमान, अनन्त, अभ्र। ​ अचल — भूधर, गिरि, पहाड़, पर्वत, नग, कूट। ​ अच्छा — शुभ, उचित, उपयुक्त, शोभन। ​ अनिल — हवा, मारूत, वात, समीर, पवन, वायु, बयार, प्रकम्पन। ​ अश्व — घोड़ा, घोटक, हय, सैन्धव, तुरंग, वाजि। ​ अनुचर — नौकर, दास, सेवक, भृत्य, परिचारक, चाकर, किंकर। ​ अन्य — दूसरा, भिन्न, पृथक। ​ अमर — देवता, अनिमेष, सुर, निर्जर, विबुध, देव, त्रिदश, गीर्वाण, आदित्य।

विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के लिए प्राचार्य/प्राचार्या को आवेदन पत्र ऐसे लिखो ( application for school leaving certificate)

सांप कविता   विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र कैसे लिखें। विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के लिए प्राचार्य/प्राचार्या को आवेदन पत्र ( school leaving certificate) सेवा में, प्राचार्य महोदय/ प्राचार्या महोदया, नामकुम उच्च विद्यालय, रांची। विषय -- विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन-पत्र। महोदय/ महोदया, सविनय निवेदन है कि मेरे पिता जी का स्थानांतरण पटना में हो गया है। मैं उन्हीं के साथ रहकर यहां पढ़ता हूं। उनके पटना जाने के बाद मैं अकेले रहकर यहां पढ़ाई करने में असमर्थ हूं। इसलिए मैं भी पटना में ही किसी अच्छे विद्यालय में नामांकन करवाना चाहता हूं। लेकिन विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के बिना यह संभव नहीं है। अतः निवेदन है कि मुझे आठवीं कक्षा उत्तीर्ण का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र प्रदान करने की कृपा करें। इस महत्वपूर्ण कृपा के लिए आपका हार्दिक आभारी रहूंगा।  आज्ञाकारी छात्र  ब्रजेश कुमार विश्वास  कक्षा - अष्टम  नामकुम उच्च विद्यालय  रांची, झारखंड  दिनांक  डाक वितरण की अनियमितता का उल्लेख करते हुए डाकपाल को पत्र लिखिए अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल का...