संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिमालय , कविता, कक्षा दूसरी

चित्र
  हिमालय , कविता, कक्षा दूसरी  Himalaya poem  खड़ा हिमालय बता रहा है, डरो न आंधी - पानी में। डटे रहो सब अपने पथ में, कठिनाई तूफानों में।। डिगो न अपने पथ पर से तो सब कुछ पा सकते प्यारे। तुम भी ऊंचे बन सकते हो, छू सकते नभ के तारे।। अटल रहा जो अपने पथ पर लाख मुशिबत आने पर। मिली सफलता उसको जग में, जीने में, मर जाने में।। जितनी भी बाधाएं आईं, उन सबसे तो लड़ा हिमालय। इसलिए तो दुनिया भर में, सबसे बड़ा हुआ हिमालय।। पत्ते से सीखो ( कहानी  क्लिक करें और पढ़ें  हिमालय कविता का भावार्थ  कविता 'हिमालय ' में कवि संघर्ष और लगातार काम करने की प्रेरणा देते हुए कहते हैं कि , हिमालय की तरह अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहो। किसी आंधी तूफान से नहीं डरो। लगातार संघर्ष से ही मनुष्य आसमान की बुलंदियों को छू सकता है। जो अपने पथ पर हिमालय की तरह अटल रहेगा वही सफलता का स्वाद चख सकेगा।  हिमालय सदियों से भारत का प्रहरी रहा है। यह पर्वतों का राजा है और सालों भर इसकी चोटियां सफेद बर्फ से ढकी रहती है। हमें भी हिमालय की तरह अपने कार्य पर डटे रहना चाहिए।

कूके लगी कोइलें कदंबन पर बैठि फेरी

  कूके लगी कोइलें कदंबन पर बैठि फेरी , कविता , भावार्थ , व्याख्या, प्रश्न उत्तर  Kuke lagi koylen  poem कूके लगी कोइलें कदंबन पर बैठि फेरी धोएं -  धोए पात हिलि - हिलि सरसे लगे। बोले लगे दादुर मयूर लगे नाचे फेरी  देखि कै संजोगी जन हिय हरसे लगे।। हरी भई भूमि सीरी पवन चलन लागी लिख ' हरिचंद ' फेर प्राण तरसै लगे । फेरी झूमि - झूमि बरसा की ऋतु आई फेरी बादर निगोरे झुकी - झुकी बरसे लगे।। कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र  कविता का भावार्थ और व्याख्या  प्रस्तुत कविता में कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र प्रकृति का सुन्दर चित्रण करते हुए कहते हैं, वर्षा ऋतु के आने से कदंब के वृक्ष लताओं पर फिर से कोयलें कूकने लगी। ग्रीष्म ऋतु के धूल भरे थपेड़ों से मटमैले तरू पात वर्षा की बूंदों से धुलकर चमकने लगी हैं। दादुर मोर बोलने लगे, इस सुन्दर सुहावनी दृश्य से संयोगी जन अर्थात जिनके प्रियतम पास हैं, उनका हृदय प्रफुल्लित हो गया है। कवि आगे लिखते हैं ,- वर्षा ऋतु में धरती हरी - भरी हो गई। शीतल हवाएं चलने लगी। कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र कहते हैं, विरहिणी के मन तरसने लगे। फिर वर्षा ऋतु आई है। बादल फिर बरसने लगे। 

कौन पार फिर पहुंचाएगा, कविता, महादेवी वर्मा, kaun par phir pahuchaega

चित्र
  कौन पार फिर पहुंचाएगा, कविता, महादेवी वर्मा, kaun par phir pahuchaega टकराएगा नहीं आज उद्धत लहरों से, कौन ज्वार फिर तुझे पार तक पहुंचाएगा ? अब तक धरती अचल रही पैरों के नीचे, फूलों की दे ओट सुरभि के घेरे खींचे, पर पहुंचेगा पंथी दूसरे तट पर उस दिन, जब चरणों के नीचे सागर लहराएगा। गर्त शिखर बन , उठे लिए भंवरों का मेला, हुए पिघल ज्योतिष्क तिमिर की निश्छल बेला, तू मोती के द्वीप स्वप्न में रहा खोजता, तब तो बहता समय शिला - सा जम जाएगा, लौ से दीप्त देव - प्रतिमा की उज्ज्वल आंखें, किरणें बनी पुजारी के हित वर की पांखें, वज्र शिला पर गढ़ी ध्वशं की रेखाएं क्या ?, यह अंगारक हास नहीं पिघला पाएगा। धूल पोंछ कांटे मत गिन छाले मत सहला मत ठंडे संकल्प आंसुओ से तू बहला, तुझसे हो यदि अग्नि - स्नात यह प्रलय महोत्सव तभी मरण का स्वस्ति - गान जीवन गाएगा टकराएगा नहीं आज उन्मद लहरों से कौन ज्वार फिर तुझे दिवस तक पहुंचाएगा कवयित्री - महादेवी वर्मा