मां, कह एक कहानी, कविता, मैथिली शरण गुप्त, ma kah ek kahani

मां कह एक कहानी

                      By Dr. Umesh Kumar Singh 

मां , कह एक कहानी, कविता, मैथिली शरण गुप्त


मां ,कह एक कहानी , कविता राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा विरचित ' यशोधरा ' नामक ग्रंथ से ली गई है। यहां कवि ने महात्मा बुद्ध के बचपन की प्रवृतियों का बहुत सुंदर वर्णन किया है। महात्मा बुद्ध बचपन से ही दयालु और अहिंसा के समर्थक थे। यहां उनकी पत्नी यशोधरा अपने पुत्र राहुल को यह बातें बता रही हैं। 


मां, कह एक कहानी, Maa , kah ek kahani, Maithli Sharan Gupt

मां कह एक कहानी कविता, कवि मैथलीशरण गुप्त, मां कह एक कहानी कविता कविता भावार्थ, प्रश्न उत्तर, मां कह एक कहानी, यह कथन किसका है ? यह कथन राहुल का है। मां कह एक कहानी,बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी।

Kavita, poem, कविता


 "मां , कह एक कहानी !"

" बेटा समझ लिया क्या तूने

मुझको अपनी नानी ?"

" कहती है मुझसे यह चेंटी,

तू मेरी नानी की बेटी।

कह मां, कह लेटी ही लेटी,

राजा था या रानी ?

मां, कह एक कहानी।"


" सुन उपवन में बड़े सवेरे,

तात भ्रमण करते थे तेरे।

जहां सुरभि मनमानी।" 

" जहां सुरभि मनमानी! 

हां मां, यही कहानी। "


" वर्ण - वर्ण के फूल खिले थे,

झलमल कर हिम बिंदु झिले थे,

हल्के झोंके हिले - मिले थे,

लहराता था पानी।"

लहराता था पानी !

हां , हां यही कहानी !


गाते थे खग कल - कल स्वर से,

सहसा एक हंस ऊपर से,

गिरा बिद्ध होकर खग शर से,

हुई पक्ष की हानी !

हुई पक्ष की हानी ?

करुणा भरी कहानी ! 


" चौक उन्होंने उसे उठाया,

नया जन्म - सा उसने पाया।

इतने में आखेटक आया,

लक्ष्य - सिद्धि का मानी। "

" लक्ष्य सिद्धि का मानी !

कोमल - कठिन कहानी !"


मागा उसने आहत पक्षी,

तेरे तात किंतु थे रक्षी।

तब उसने , जो था खगभक्षी

हठ करने की ठानी

हठ करने की ठानी !

अब बढ़ चली कहानी।


" हुआ विवाद सदय - निर्दय में

उभय आग्रही थे स्व - विषय में

गई बात तब न्यायालय में,

सुनी सभी ने जानी।"

" सुनी सभी ने जानी !

व्यापक हुई कहानी।"


राहुल तू निर्णय कर इसका

न्याय पक्ष लेता है किसका ?

" मां , मेरी क्या बानी ?

मैं सुन रहा कहानी ।

कोई निरपराध को मारे,

तो क्यों अन्य न उसे उबारे ?

रक्षक पर भक्षक को वारे,

न्याय दया का दानी।"

न्याय  दया का दानी।

तूने सुनी कहानी।


 

दीपावली का त्योहार कैसे मनाएं

 मां , कह एक कहानी पाठ का शब्दार्थ , कठिन शब्दों के अर्थ


बिद्ध - तीर से घायल, बिंधकर, wounded by arrow.

चेंटी - दासी, maid servant.

उपवन - बगीचा , garden.

भ्रमण - घूमना, सैर walking

सुरभि - सुगंधि , fragrance

वर्ण - वर्ण -- तरह-तरह के रंग के , of many colours

हिम - बर्फ , snow


स्वर - आवाज , voice sound

खग - पक्षी , bird

शर - तीर , arrow.

पक्ष - पंख , feather

आखेटक - शिकारी, hunter.

लक्ष्य - निशाना, aim

आहत - घायल , wounded

तात - पिता , father.

रक्षी - रक्षा करने वाले, रक्षक, defender

सदय - दयालु , kind

खगभक्षी - पक्षी को खानेवाला, bird eater

उभय - दोनों , both

विवाद - बहस , argument, dispute

निर्दय - कठोर हृदय - cruel

व्यापक हुई - फैल गई , spread

बानी - बोली, वाणी, voice

निर्णय - फैसला, decision

निरपराध - जो अपराधी न हो। Innocent

उबारे - बचाए, to save

भक्षक - खाने वाला eater

आग्रही - जिद्दी, insistent



बसंत  ऋतु निबंध

हिंदू मान्यताओं के अनुसार जन्म दिन कैसे मनाएं


 " मां, कह एक कहानी " कविता का भावार्थ


"मां , कह एक कहानी" शीर्षक कविता कविवर मैथिली शरण गुप्त की प्रसिद्ध पुस्तक ' यशोधरा ' से ली गई है। यशोधरा महात्मा बुद्ध की पत्नी और राहुल उनके पुत्र का नाम है। महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। राहुल जब छोटे थे तभी सिद्धार्थ घर छोड़कर ज्ञान प्राप्त करने के लिए  चले गए थे। यहां यशोधरा अपने पुत्र राहुल को सिद्धार्थ के बचपन की एक घटना सुना रही है , जिसमें उनकी दयालु प्रवृत्ति का वर्णन किया गया है।


पहले बच्चे दादी - नानी से कहानियां सुनते थे। खाशकर रात्रि में सोने से पहले। राहुल अपनी मां से कहानी कहने की जिद करता है। मां कहती है, मैं तुम्हारी नानी नहीं हूं जो तुम्हें कहानी सुनाऊं। राहुल ने बड़े ही विनोद से कहा - तुम नानी नहीं तो नानी की बेटी तो हो ही। मां लेटी - लेटी ही कहानी सुनाओ।

मां कहानी सुनाती है ' ,- तुम्हारे पिताजी सुबह उठकर उपवन में टहला करते थे। एक दिन वे उपवन में टहल रहे थे, तभी एक हंस किसी शिकारी के तीर से घायल होकर उनके सामने आ गिरा। घायल हंस को देखकर वे दुखी हो गये। उन्होंने तुरंत घायल हंस का इलाज किया। तभी वह शिकारी आकर उनसे हंस मांगने लगा। तुम्हारे पिताजी हंस को बचाना चाहते थे और शिकारी हंस को मारना चाहता था। दोनों अपनी अपनी जिद पर अड़ गए। मामला न्यायालय में पहुंच गया। अंत में बचाने वाले की जीत हुई, क्योंकि न्याय दया करने वाले को , बचाने वाले को अधिक महत्त्व देती है।


सच्चा हितैषी निबन्ध । क्लिक करें और पढ़ें।

  Republic Day Essay 


'मां, कह एक कहानी ' पाठ का प्रश्न उत्तर


1. राहुल अपनी मां से किस बात का हठ कर रहा था ?

उत्तर - राहुल अपनी मां को कहानी सुनाने की हठ कर रहा था।


2. माता ने राहुल को कौन - सी कहानी सुनाई ?

उत्तर - माता ने राहुल को उसके पिता सिद्धार्थ की कहानी सुनाई, जब उसने एक घायल हंस को बचाया था।


3. पंछी घायल क्यों हो गया था ?

उत्तर - पंछी को एक बहेलिया ने तीर से घायल कर दिया था।


4. कहानी सुनाकर माता ने क्या प्रश्न किया ?

उत्तर - कहानी सुनाकर माता ने राहुल से प्रश्न किया - बोलो राहुल , पंछी पर किसका हक बनता है ? मारने वाले का या बचाने वाले का?


5. इस कविता से महात्मा बुद्ध के बचपन की किस विशेषता का पता चलता है ?

उत्तर - इस कविता से पता चलता है कि महात्मा बुद्ध बचपन से ही दयालु प्रवृत्ति के थे। वे अहिंसा के पक्षधर थे। किसी भी प्राणी का दुःख उनके लिए असह्य थी।

6. महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम बताएं।

उत्तर - महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।

7. घायल पक्षी का रक्षक कौन बना ?

उत्तर - घायल पक्षी को सिद्धार्थ ने बचाया।

8. मां कह एक कहानी पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर - मां कह एक कहानी पाठ से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें सभी जीवों पर दया करनी चाहिए। मारने वाले से बचाने वाले का हक़ अधिक है।

MCQ, ma kah ek kahani


1. मां , कह एक कहानी कविता के कवि कौन हैं ?

क. माखनलाल चतुर्वेदी
ख. मैथिली शरण गुप्त
ग. सियाराम शरण गुप्त
घ. रामदेव

2. कविता में किसके बीच बातें हो रही है ?
क. मां - बेटे के बीच
ख. मां - नानी के बीच
ग. बाप - बेटे के बीच
घ. नाना - नाती के बीच

3. महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम था ?

क. धीरेन्द्र
ख. अशोक कुमार
ग. सिद्धार्थ
घ. राहुल

4. महात्मा बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था ?

क. गौतमी
ख. सुनंदा
ग. सुलेमानी
घ. यशोधरा

5. महात्मा बुद्ध बचपन में सबेरे भ्रमण करने कहां जाते थे ?

क. उपवन में
ख. नगर में
ग. मधुर गुंजन में
घ.सुंदर वन में

उत्तर - 1 - ख, 2. - क, 3 - ग, 4. - घ , 5 - क.

https://amzn.to/3jY6aRc

इसे भी पढ़ें

Bal ki khal utarna, बाल की खाल उतारना मुहावरा

डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।


बसंत  ऋतु निबंध

टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

चेतक ( कविता ) Chetak horse

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi