संदेश

वर्षा -ऋतु(Varsha Ritu) हिंदी- निबंध लिखने का TRICK

चित्र
वर्षा ऋतु निबंध, Varsha Ritu nibandh, rainy season essay, important essay for examination  ऋतुओं की रानी वर्षा, वर्षा का आगमन, वर्षा का प्रकृति पर प्रभाव, वर्षा से लाभ, वर्षा से नुकसान, वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियां, निष्कर्ष यदि बसंत ऋतुओं का राजा है तो वर्षा ऋतुओं की रानी है। वर्षा -ऋतु के आते ही आसमान में काले- काले बादल छा जाते हैं। मेघ घमंडी हाथियों की तरह गरज- गरज कर लोगों को डराने लगता है। घनघोर वर्षा होने लगती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। मानो प्रकृति रानी ने जैसे हरी चादर ओढ़ ली हो। काले- काले बादल देख मोर अपने पंख फैलाकर वनों में नाचने लगते हैं। पपीहे, दादुर, झींगुर की आवाज़ें प्रकृति में गूंज उठती है। ताल तलैया भर जाते हैं।  ग्रीष्म   ऋतु की मार से तपति धरा तृप्त हो जाती है। बागों में झूले लग जाते हैं। नव तरुणियों के मन उल्लसित हो जाते हैं।  नदियों में जल भर जाता है और उनका वेग भी बढ़ जाता है। मानो इतराती हुई अपने प्रियतम सागर से मिलने जा रही हो। और  किसानों की खुशियों की तो बात ही ना पूछो। वह हल बैल के लेकर अपने खेत की ओर निकल पड़ते हैं...

12वीं के बाद Career Options in Hindi | Career Guide 2026

12वीं के बाद Career Options in Hindi | Career Guide 2026 12th ke baad career options, 12th ke baad kya kare, best career options after 12th, science commerce arts career guide, student career guide जानिए 12वीं के बाद कौन-कौन से career options available हैं, और कैसे अपनी interest और skills के अनुसार सही career choose करें। 12वीं के बाद विकल्प (Career Options Overview) left;">12वीं पास करने के बाद students के पास बहुत सारे options होते हैं। ये mainly तीन streams पर depend करते हैं: Science Commerce Arts / Humanities हर stream के अलग career paths होते हैं, जिनसे आप अपने interest और future goals के अनुसार choose कर सकते हैं। Science Stream के Career Options  Engineering Bachelor of Technology (B.Tech) Specializations: Computer Science, Mechanical, Civil, Electrical Entrance exams: JEE Main, JEE Advanced मैं अक्सर कक्षाओं में विद्यार्थियों से पूछता हूं, आप का अगला aim क्या है। वे झेंपकर कहते हैं, अभी नहीं सोचें है सर!  अच्छा 12 के बाद देखा जाएगा। यह सुनकर मुझे हैर...

हिंदी के 50 पर्यायवाची शब्द For TGT/ PGT/ up daroga exam 2026, 10th,12th

चित्र
 हिंदी के 50 पर्यायवाची/ समानार्थी शब्द , pryaywachishabd vvi  For TGT/ PGT/ up daroga exam 2026, 10th,12th  अमृत   -- आमीय, सोम, सुधा, पीयूष, जीवनोदक,अमी।   अग्नि -- आग, पावक, दाहक ,ज्वाला ,वह्नि, वायुशखा , दहन।   अंब --  अंब,  माता ,जननी, धात्री ,अंबिका । अनुपम  -- अतुल ,अपूर्व ,आदित्य ,अनोखा, अद्भुत, अन्य । असुर -- दैत्य ,दनुज ,दानव, राक्षस ,यातुधान,  निशिचर,            रजनीचर , तमीचर । अंबर -- आकाश, नभ, गगन, शून्य अंतरिक्ष ,आसमान ,अनंत।  अचल  -- गिरि,  पहाड़ ,पर्वत नग ,कुट।   अच्छा -- शुभ ,उचित, उपयुक्त, शोभन । अनिल  --हवा ,मारुति, समीर ,पवन, वायु, वयार ,प्रकंपन।  अश्व -- घोड़ा , घोटक ,है सेंड हाउस तुरंग बाजी अनुच्छेद नौकर्ता  सेवक  --भर्ती परिचारक चक्र किंकर  अन्य--  दूसरा, भिन्न ,पृथक  अमर   --देवता अनिमेष और निजार विवाद देव ट्रेडर्स दीवार आदित्य अरविंद   -- कमल ,नीरज, वारिज, जलज, पंकज ,अंबुज, शत दल, पदम , कंज । अहंकार --  घमंड, द...

“पंच परमेश्वर” कहानी Panch Parmeshwar, Hindi Story by Premchand

चित्र
         “पंच परमेश्वर” कहानी  Panch Parmeshwar, Hindi Story by Premchand  पंच परमेश्वर कहानी का सारांश  पंच परमेश्वर के लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं। यह कहानी न्याय, मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित एक प्रसिद्ध सामाजिक कथा है। कहानी का सारांश: पंच परमेश्वर  कहानी के मुख्य पात्र जुम्मन शेख और अलगू चौधरी हैं, जो गहरे मित्र  हैं। जुम्मन की बूढ़ी खाला अपनी संपत्ति उसके नाम कर देती हैं, इस शर्त पर कि वह जीवन भर उनकी देखभाल करेगा। लेकिन कुछ समय बाद जुम्मन और उसकी पत्नी खाला के साथ दुर्व्यवहार करने लगते हैं।  तक हारकर और निराश,दुखी होकर खाला पंचायत बुलाती हैं। पंचायत में खाला अलगू चौधरी को पंच चुनती हैं। मित्रता के कारण अलगू पहले संकोच करता है, परंतु पंच के पद पर बैठते ही वह निष्पक्ष होकर न्याय करता है और फैसला खाला के पक्ष में देता है। इससे जुम्मन को बहुत ठेस पहुँचती है और उनकी मित्रता टूट जाती है। कुछ समय बाद अलगू पर भी एक विवाद आता है। उसने एक बैल समझू साहू को उधार बेचा था, जो अत्यधिक काम लेने के कारण मर जाता है। साहू भुगतान करने से मना क...

Bimal hindi nibandh हिन्दी का निबंध

 बिमल हिन्दी निबंध  निबंध लिखने की बेजोड़ Tricks  https://www.facebook.com/share/p/1ATVu4YFAG/ बिमल हिन्दी निबंध (Hindi Edition) बिमल हिन्दी निबंध (Hindi Edition) https://amzn.in/d/02HIjL3Y  https://amzn.in/d/02HIjL3Y प्रिय साथियों, बिमल हिंदी निबंध नामक पुस्तक विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं की तैयारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी तैयारी में कितने वर्षों का समय लग गया है। ऊपर दिए गए लिंक को क्लिक करें और फ्री में सैंपल पढ़ कर अपने विचार कामेट बाक्स में लिखें।  होली बसंत के चरमोत्कर्ष का नाम होली है। इसे बसंत उत्सव अथवा मदनोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। बसंत ऋतु की मादकता जब पराकाष्ठा पर पहुंच जाती है तब रंगों का त्योहार होली आती है। चंपा , चमेली , कनेर, गुलाब, जुही, मालती, बेला, की मादक महक, आम्र-अशोक कटहल – जामुन की किसलय कोंपलों की चमक पिंक – पपीहे की पुकार आदि चरमोत्कर्ष पर पहुंच जाता है तब आनंद और अलमस्ती का त्योहार होली आती है।       होली के संबंध में कई पौराणिक कथाएं भारतीय समाज में प्रचलित है। एक कथा के अनुसार असुराधिपति सम...

वृक्षारोपण अथवा वन महोत्सव

  वृक्षारोपण अथवा वन महोत्सव  वन महोत्सव की उपयोगिता  वृक्ष धरती के श्रृंगार है। पृथ्वी को धरती यदि किसी ने बनाया है तो वह वृक्ष हैं। वृक्षों के समूह से वन बनते हैं। यदि हम कहें कि वन रूपी साम्राज्य के वृक्ष राजकुमार है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। वृक्ष अभाव में धरती केश विहीन सिर की तरह तो लगेगी है जीव विहीन हो जाएगी । इसलिए धरती पर वृक्षों का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक।  वन से हमें फल, फूल, लड़कियां, जड़ी - बूटियां औषधीय आदि तो मिलती ही हैं, जीवन दाहिनी प्राण वायु ऑक्सीजन के स्रोत वृक्ष ही है । वृक्षों से ही धरती पर वातावरण का संतुलन बना रहता है। कल कारखाने और जीव जंतु वातावरण में जहरीले और दमघोंटू गैस उत्सर्जित करते हैं। इन सबसे प्राणी जगत की रक्षा वृक्ष और वन हीं करते हैं। मानव सभ्यता और संस्कृति वृक्ष की ही देन है । आदिमानव वनों में ही निवास करते थे। मानव जगत की सभ्यता संस्कृति का आरंभ वनों से ही है। मानव के लिए जब वृक्ष से उतरकर झोपड़ी बनाने की बात आई होगी तो वृक्ष की लड़कियां और पत्ते ही काम आए होंगे। प्राचीन काल में गुरुकुल का उद्भव और विकास वनों ...

बेरोज़गारी की समस्या पर निबंध

चित्र
  बेरोज़गारी की समस्या पर निबंध  बेरोजगारी भारत की ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। विश्व में शांति और अव्यवस्था का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी ही है। कहा जाता है कि बेकार मन शैतान का घर बन जाता है । बेकार लोग कई प्रकार की बुराइयों से ग्रस्त हो जाते हैं । भारत भी कुछ ऐसी ही समस्याओं का सामना करने को विवश है।  Republic Day Essay   बेरोजगारी का अर्थ है काम करने के इच्छुक व्यक्तियों को काम न मिलाना। बेरोज़गारी कई प्रकार होते हैं। कुछ विद्वानों ने इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दो प्रकार बताए हैं। शिक्षा की दृष्टि से भी बेरोजगारी को शिक्षित लोगों की बेरोजगारी और अशिक्षित लोगों की बेरोजगारी में विभाजित किया गया है। शहरों में शिक्षित बेरोजगारी है तो गांव में शिक्षित और अशिक्षित दोनों प्रकार की बेरोजगारी है । किसान भाइयों के समक्ष मौसमी बेरोजगारी होती है।  भारत में बेकरी की समस्या अंतहीन है। यह सुरसा की मुख की तरह बढ़ती ही जा रही है। इसके कई कारण है– बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण देश की जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होना है। देश में काम के अवसर...

काम करो, कर्तव्य ही तुम्हारे हाथ में है। Motivational story in Hindi for youths

चित्र
काम करो, कर्तव्य ही तुम्हारे हाथ                   में है।  एक बार एक गरीब किसान ने गांव के जमींदार से कहा,  आप एक साल के लिए अपना एक खेत मुझे उधार दे दीजिए, मैं उस खेत में मेहनत करके खेती करूंगा । जमींदार दयालु व्यक्ति था,  उसने किसान को एक खेत एक साल के लिए उधार दे दिया।  इतना ही नहीं, किसान की मदद के लिए उसने पांच व्यक्ति भी दिए । वह किसान उन पांच व्यक्तियों के साथ खेत में काम करने लगा।    एक दिन किसान ने सोचा,  जब पांच लोग खेत में काम कर रहे हैं तो मेरी क्या जरूरत है? यह सोचकर वह घर वापस आ गया और मीठे-मीठे सपने देखने लगा।  जब उसकी फसल तैयार हो जाएगी तो उसे मोटी कमाई होगी और वह अमीर बन जाएगा।  अब वह खेत पर कम जाने लगा । वहीं किसान जो पांच सहायक मिले थे वह अपनी मनमर्जी से काम करने लगे।  जब मन आता खाद डाल देते हैं, जब मन करता पानी डाल देते। सब काम मनमर्जी से होता। समय बीत रहा था और फसल काटने का समय आ चुका था।   Motivational story in Hindi for youths  किसान ने जब फसल देखी...

शांति दूत श्री कृष्ण , महाभारत प्रसंग, श्री कृष्ण शांति दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे तो क्या हुआ?

चित्र
      शांति दूत श्री कृष्ण , महाभारत प्रसंग, श्री कृष्ण शांति दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे तो क्या हुआ? शांति की बातचीत करने के उद्देश्य से श्री कृष्णा हस्तिनापुर गए। उनके साथ-सात्यकि भी गए थे । रास्ते में कुशस्थल नामक स्थान में वह एक रात विश्राम करने के लिए ठहरे । हस्तिनापुर में जब यह खबर पहुंची कि श्री कृष्ण पांडवों की ओर से दूत बन कर संधि चर्चा के लिए आ रहे हैं तो धृतराष्ट्र ने आज्ञा दी कि नगर को खूब सजाया जाए । पुरवासियों ने द्वारकाधीश के स्वागत की धूमधाम से तैयारी की । दु:शासन का भवन दुर्योधन के भवन से अधिक ऊंचा और सुंदर था , इसलिए धृतराष्ट्र ने आज्ञा दी कि इस भवन में श्री कृष्ण को ठहरने का प्रबंध किया जाए।   श्री कृष्ण हस्तिनापुर पहुंच गए । पहले श्री कृष्णा धृतराष्ट्र के भवन में गए।  फिर धृतराष्ट्र से विदा लेकर वह विदुर के भवन में गए । कुंती वही श्री कृष्ण की प्रतीक्षा कर रही थी । श्री कृष्ण को देखते ही उन्हें अपने पुत्रों का स्मरण हो आया । श्री कृष्ण ने उन्हें मीठे वचनों से सांत्वना दी और उनसे विदा लेकर दुर्योधन के भवन में गए।  दुर्योधन ने श्री कृ...

भारत के “प्रथम” (India Firsts) General knowledge for comptision अर्थात वे व्यक्ति, स्थान या घटनाएँ जिन्होंने भारत में किसी क्षेत्र में “सबसे पहले” कार्य किया या उपलब्धि प्राप्त की

चित्र
  भारत के “प्रथम” (India Firsts)  अर्थात वे व्यक्ति, स्थान या घटनाएँ जिन्होंने भारत में किसी क्षेत्र में “सबसे पहले” कार्य किया या उपलब्धि प्राप्त की  TGT/ PGT/ BPSC jpsc etc Exam 2026 Special  🇮🇳 भारत के प्रथम व्यक्ति (India’s First Persons) क्रमांक विषय प्रथम व्यक्ति / स्थान 1 भारत के प्रथम राष्ट्रपति  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 2 भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 3 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू 4 भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी 5 भारत के प्रथम गवर्नर जनरल (स्वतंत्र भारत के) लॉर्ड माउंटबेटन 6 भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल  चक्रवर्ती         राजगोपालाचारी 7 भारत के प्रथम गृह मंत्री  सरदार वल्लभभाई पटेल 8 भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच. जे. कANIA 9 भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त   सुकुमार सेन 10 भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री   राकेश शर्मा 11 भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला 1...

वर्नआउट सिंड्रोम क्या है ? वर्नआउट सिंड्रोम क्यों होता है ? वर्नआउट एपिडेमिक क्यों होता है ? भीमेश बाबू कौन थे? भीमेश बाबू के साथ क्या घटित हुई ? भारत सहित अमेरिका, यूरोपीय देशों में वर्न आऊट सिंड्रोम की क्या स्थिति है ?

चित्र
  वर्नआउट सिंड्रोम क्या है ?  वर्नआउट सिंड्रोम क्यों होता है ? वर्नआउट  एपिडेमिक क्यों होता है ? भीमेश बाबू कौन थे? भीमेश बाबू के साथ क्या घटित हुई ? भारत सहित अमेरिका, यूरोपीय देशों में वर्न आऊट सिंड्रोम की क्या स्थिति है ? दोस्तों ! वर्नआउट सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति होती है जो काम के अत्यधिक दबाव से उत्पन्न होती है। निजी जीवन पर पेशेवर जीवन हावी हो जाता है और कर्मचारी अवसाद में अथवा हिंसक बन जाता है। काम के बोझ से उनके निजी रिश्तों में दरार आ जाता है। भीमेश बाबू के साथ घटित हुई मार्मिक घटना से हम इस बात को और स्पष्टता से समझते हैं। भीमेश बाबू बैंगलोर के एक डाटा डिजिटल बैंक में प्रतिदिन की तरह रात एक बजे अपनी ड्यूटी निपटाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। किसी कारण से तेज रोशनी उनकी आंखों में चुभती थी। अक्सर वे अनावश्यक बत्तियां बुझाने को कहते। उस रात भी उन्होंने अपने एक सहयोगी कर्मी को अनावश्यक बत्तियां बुझाने को कहा। बस इतनी सी बात पर वह कर्मी भड़क उठा। बात  इतनी बढ़ गई कि उसने भीमेश बाबू पर जानलेवा हमला बोल दिया और उस हमले से भीमेश बाबू की मौत हो गई। इस शर्मनाक घटना ने...

Desh ki koyla rajdhani Dhanbad 69 years old देश की कोयला राजधानी कहा जाने वाला धनबाद 69 साल का हो गया।

चित्र
  Desh ki koyla rajdhani Dhanbad 69 years old  देश की कोयला राजधानी कहा जाने वाला धनबाद 69 साल का हो गया। Koyla rajdhani kise kaha jata hai  24 अक्टूबर 1956 को हुई थी धनबाद जिले की स्थापना। बंगाल के मानभूम से काटकर बनाया गया था धनबाद। नागरिक सुविधाएं अभी भी नदारद। बिजली, पानी , स्वास्थ्य, यातायात सुविधाओं का अभी भी भारी किल्लत।  लगभग सात दशक पहले स्थापित धनबाद ने कई उतार चढ़ाव और राजनीतिज्ञों को देखे हैं। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1956 ई को हुई थी। लोग इसे देश की कोयला राजधानी के नाम से भी जानते हैं। बहुत पहले से ही दूर दूर से लोग यहां रोजगार पाने आते थे। इस तरह यहां की आबादी काफी बढ़ गई है परन्तु उस अनुपात में नागरिक सुविधाएं नहीं बढ़ी। यहां के कोयले से दूर दूर के शहर रौशन होते हैं परंतु धनबाद के नसीब में अंधेरा है। उद्योग धंधे बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है। गाडियां बढ़ी लेकिन सड़कों पर संकीर्णता के कारण जाम की भयंकर समस्या है। हां आठ लेन सड़क बनने से यातायात सुगम जरूर हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी काफी लचर है। पेयजल का अभाव और प्रदूषण की समस्या से यहां का जीवन बहुत...