व्यायाम का महत्व, योगासन के लाभ,vyayam- yogation

व्यायाम का महत्व, योगासन के लाभ

 मनुष्य के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। व्यायाम करने से शरीर बलवान और नीरोग रहता है। छात्रों के लिए भी व्यायाम बहुत आवश्यक है। इससे बाहरी अंग तो मजबूत होते ही हैं, आंतरिक अंग भी स्वस्थ्य और बलवान बनते हैं। खेलना, टहलना, तैरना अच्छा व्यायाम है। योगासन और प्राणायाम भी  व्ययाम के ही अंग है।    

  बसंत ऋतु निबंध निबंंध पढ़ें।

 कर्तव्य पालन और व्यायाम

कर्तव्य पालन का नाम ही जीवन है। मनुष्य को कर्तव्य पालन करने के लिए कई प्रकार के साधनों का उपयोग करना पड़ता है। मनुष्य का शरीर ही एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम अपने सारे कर्तव्य का पालन कर सकते हैं। जब हमारा शरीर बलवान और स्वस्थ होगा तभी हम दुनिया के सारे सुखों और साधनों का उपयोग कर सकते हैं।"शरीरमाद्यम खलु घर्मसाधनम्" । 

व्यायाम के लाभ


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। व्यायाम के बिना शरीर शिथिल और रोग ग्रस्त बन जाता है। जिस प्रकार मशीन नहीं चलने से उसके कल पुर्जों में जंग लग जाता है उसी प्रकार व्यायाम के बिना शरीर बेकार हो जाता है। मानव शरीर एक जटिल म jiशीन है। इसके बाहरी अंगों से कहीं अधिक आंतरिक अंगों की देखभाल बहुत जरूरी है। हम सब जानते हैं कि हम सोते हो या जागते हो, हमारा ह्रदय, फेफड़ा और कई अंग दिन रात काम करते रहते हैं ।
हड्डी और मांसपेशियां हमारे शरीर को काम करने के लायक बनाते हैं। हमारे शरीर में छोटी बड़ी कई हड्डियां और मांस पेशियां है। खेलना, चलना दौड़ना, हंसना, खाना, बोलना ऐसी कई क्रियाएं हैं जो हड्डियों और मांस पेशियों के सहारे संपन्न किए जाते हैं। जो लोग दिन भर काम करते हैं उन्हें व्यायाम की कम आवश्यकता होती है क्योंकि मेहनत वाला काम करने से उनके शरीर का समुचित व्यायाम हो जाता है।पढने- लिखने और ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोगों को व्यायाम और योगासन की अधिक आवश्यकता होती है ।

व्यायाम के प्रकार

व्यायाम कई प्रकार से किए जाते हैं। टहलना - खेलना, दंड- बैठक, कुश्ती तैरना दौड़ना,यह सब व्यायाम के प्रकार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अवस्था के अनुसार व्यायाम का चुनाव करना चाहिए। लड़के और युवा खेलकूद तथा दौर लगाकर अपना व्यायाम करते हैं तो वृद्ध लोग धीरे धीरे टहलकर व्यायाम करते हैं। नदी और तालाबों में तैरना भी एक अच्छा व्यायाम है। लेकिन नदी या तालाब में तैरते समय सावधानी रखनी चाहिए। स्कूलों में भी व्यायाम करवाया जाता है। बचपन में जैसी आदतें लग जाती है वह जीवन भर नहीं जाती।तेज बुद्धि और तन की सुन्दरता के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक है। पुरुष हो या स्त्री सभी के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है।

 व्यायाम और योग

योगासन प्रत्येक लोगों के लिए उपयोगी व्यायाम है। इससे शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। योगासन के द्वारा तन के साथ मन को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। सूर्य नमस्कार, चक्रासन मयूरासन, सिरसासन आदि अच्छा व्यायाम है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से बहुत लाभ होता है।

व्यायाम धीरे - धीरे बढ़ाना चाहिए। एक साथ अधिक व्यायाम करने से हानि होने की संभावना रहती है।

 ( Dr.Umesh Kumar Singh, Hindi teacher and motivational experts)


एक कहावत आपने अवश्य सुना होगा" स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है" । व्यायाम से हमारा तन और मन दोनों खुश रहता है। शरीर की फुर्ती बनी रहती हैं और काम करने में खूब मन लगता है। इसलिए प्रतिदिन नियम पूर्वक व्यायाम करना चाहिए। अब प्रश्न यह उठता है की व्यायाम कब और कहां करना चाहिए। व्यायाम सदा खुली जगह में करना अधिक लाभदायक होता है क्योंकि यहां साफ और ताजी हवा मिलती है। सुबह में व्यायाम करना अधिक लाभदायक होता है।स्वस्थ इंडिया के लिए योग व्यायाम जरूरी है।


टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

चेतक ( कविता ) Chetak horse

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi