गणतंत्र दिवस,Republic day of India
77 वां गणतंत्र दिवस 2026 77 th Republic day 2026 1.परिचय 2. 26 जनवरी का महत्व 3.भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन 4. स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक 5.दिल्ली में गणतंत्र दिवस 1. गणतंत्र दिवस: एक परिचय गणतंत्र दिवस हमारा सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। यह प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को खूब धूमधाम से देश भर में मनाया जाता है। इसी दिन 1950 ई को हमारा देश भारत सर्वप्रभुत्व सम्पन्न राष्ट्र घोषित हुआ था। उसी दिन हमारे देश में हमारा अपना संविधान लागू हुआ था। 2. 26 जनवरी का महत्व भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में 26 जनवरी का महत्व बहुत पहले से है। 1929 ई बात है । लाहौर के रावी नदी के तट पर कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में होने जा रहा है। इस अधिवेशन की भनक अंग्रेजों को लग गई थी। उन्होंने सभा करने और जुलुस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया। इन प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए आधी रात के समय रावी नदी के तट पर पंडित नेहरू ने तिरंगा झंडा लहराते हुए हजारों देशभक्तों के साथ यह प्रतिज्ञा ली कि जब तक हम पूर्ण स्वतंत्र नहीं हो जाएंगे,...