जापान: उगते सूरज का देश(Japan,The country of rising Sun)


 जापान , उगते सूरज का देश, Japan the country of rising Sun



जापान को उगते सूरज का देश कहा जाता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जो विनाश लीला जापान ने झेला है, उसके बाद भी वहाँ के लोग अपनी मेहनत और लगन से जापान को एक समृद्धि का प्रतीक देश बना दिया। वहाँ के लोग मानवीय भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं। भारत के प्रति उनके मन में अपार श्रद्धा है। प्रत्येक जापानी महात्मा बुद्ध का भक्त है और वे एक बार भारत अवश्य आना चाहते हैं।

   

Japan the country of rising Sun

जापान की रेलगाड़ियाँ विश्व भर में प्रसिद्ध है।
यहां हवाई अड्डे के टर्मिनल के नीचे भूमिगत रेलवे स्टेशन है जिसे "सबवे" कहा जाता है। तीन तीन तल्लों के सबवे धरती के नीचे हैं। सभी रेलगाड़ियाँ एयरकूलित हैं और समय से चलती है।

हिबिया, गिज़ान, मारुनोची, तजाई नामों की ट्रेनें हैंकहीं भी टिकट चेकर नहीं है, फिर भी लोग ईमानदारी से यात्रा करते हैं।
"नेताजी का चश्मा" कहानी भी पढ़ें

गिंजान टोकियो का सबसे शानदार और उत्कृष्ट इलाका हैवहाँ की सड़कें सुंदर, साफ और चौड़ी है। यहां बड़े-बड़े फैशन स्टोर हैं, जिनमें दुनिया भर के सामान मिलते हैं। महिलाओं के लिए यह बहुत ही आकर्षक स्थान है। महिलाओं के लिए "द गिंज" स्टोर में घूमना एक अद्भुत अनुभव की बात है।

टोकियो में शिंजुकु, रोपोंगी आका, डायट, इंपीरियल पैलेस, और टोकियो टॉवर देखने योग्य हैं।] नारंगी रंग का टॉवर जापान के दूरसंचार का सशक्त माध्यम है। इसके ऊपर से चारों दिशाओं में जापान के समृद्ध ऊंची-ऊंची इमारतों के नज़ारे देखे जा सकते हैं।

  इन क्षेत्रों में कहीं एक पेड़ की छाया तक नहीं, कहीं एक पंछी का कलरव तक नहीं। केवल इंपीरियल पैलेस और डायट के पास कुछ हरियाली दिख जाती है। जापान नेशनल बैंक के बाहर 'गिंका' का पेड़ है।

"गिंका" का अर्थ ही है - धन। जापान में इसकी कोई कमी नहीं है। आज दुनिया भर के बाजार में वही की धाक है। द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जापान को तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते जापान आकाश को छूने जा रहा है।

मीराबाई के पद" कविता भी पढ़ें)    यहां क्लिक करें


योकोहामा जापान की अति सुंदर बंदरगाह है। 296 मीटर ऊंचे मीनार को लैंडमार्क टॉवर कहा जाता है जिसमें 69 मंजिलें हैं। यहाँ फुजियामा नामक सुन्दर पर्वत है। यह जापान का सबसे सुरक्षित संयंत्र माना जाता है।

  जापानी और भारतीय संस्कृति में काफी हद तक समानता हैअधिकांश जापानी बौद्ध हैं या वे सिंटू धर्म को मानते हैं। जापान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वास्तव में यह उगते सूरज का देश है।

प्रश्न- उत्तर

1.जापान को कौन सी सी विनाशलीला का शिकार होना पड़ा?

उत्तर-- द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जापान पर एटम बम गिराए थे, जिसके कारण बहुत विनाश हुआ। हिरोशिमा और नागासाकी शहर तो पूरी तरह से तबाह हो गए।

2 जापानियों के मन में भारत के प्रति कितना भाव है?

उत्तर-- जापानियों को भारत से बहुत लगाव है। भारतीय और जापानी संस्कृति में काफी समानता है। प्रत्येक जापानी एक बार भारत अवश्य आना चाहते हैं। भारत की तरह जापान में भी मानवीय भावनाओं का सम्मान होता है। 

3. जापान की रेलगाड़ी की क्या विशेषता है?

उत्तर - जापान की रेलगाड़ियां एक दम समय से चलती है। यह विश्व भर में प्रसिद्ध है। सभी स्टेशन और ट्रेनें एयरकूलिट हैं। तीन तीन मंजिला सबवे धरती के नीचे हैं। नहीं टिकट चेक करने वाले लोग नहीं हैं। सुशी ईमानदारी से यात्रा करते हैं।

4. गीज़ क्या है? यह क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर - गिंज टोकियों का सबसे शानदार और एक्सप्रेस इलाका है। साफ चौड़ी सड़कें हैं। इसके किनारे दुनिया भर के सामान से सजी फैशन स्टोर हैं। महिलाओं के लिए यह बहुत आकर्षक इलाका है। 

5.टॉकियो टॉवर क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर-- टोकियो टॉवर और नारंगी रंग का ऊंचा टॉवर है। यहाँ से बड़े-बड़े विशाल भवन आराम से देखे जा सकते हैं। यह जापान के दूरसंचार का सशक्त माध्यम है।

6.बे ब्रिज के बारे में जानकारी कृपया।

उत्तर-- योकोहामा बंदरगाह के ऊपर से ब्रिज है जो रेशम के तारों से बना झूला जैसा लगता है। जुलाई 1993 में इसे पर्यटकों के लिए खोला गया था। अब तक चौंतीसिटरोर से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

6 प्रश्न - फूजियामा पर्वत कैसा दिखता है? यह जापानी कैसे सम्मान देते हैं?

उत्तर फूजियामा पर्वत को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई साधु बाबा सिर मुंडवा कर ध्यानमग्न होकर बैठे हैं। आसपास के झरने उनके पैर धो रहे हैं।

जापानी लोग इस पर्वत का बहुत सम्मान करते हैं। इसके शीर्ष पर लोग दो घंटे की पैदल यात्रा करते हैं।

6। प्रश्न - जापान के बच्चों के बारे में जानकारी कृपया।

उत्तर-- जापान में पन्द्रह वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य है। कहीं कोई बच्चा नौकरी या काम नहीं करता है।

6. प्रश्न - जापान को उगते सूरज का देश क्यों कहता है? 

उत्तर - जापान निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। सबसे पहले सूर्योदय यहीं होता है। इसलिए इसे उगते सूरज का देश कहा जाता है।

Popular posts of this blog, click and watch


अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021

नेताजी का चश्मा "कहानी भी पढ़ें

सच्चा हितैषी निबन्ध । क्लिक करें और पढ़ें।

  Republic Day Essay 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

चेतक ( कविता ) Chetak horse

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi