100%number लाने के उपाय, सफलता के उपाय, success mantra


             
        Learn with Dr. Umesh Kumar Singh 

क्षण त्यागे कुत: विद्या
कण त्यागे कुछ: धनम्।

संस्कृत के इस अनमोल वचन से स्पष्ट हो जाता है कि यदि विद्या चाहिए तो समय का पालन करें और यदि धनवान बनने की लालशा है तो एक एक कण और पैसे को बचाओ। अच्छी योजना, उत्तम मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर जीवन में पूरी सफलता पाई जा सकती है। 
               करत करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान।
                रसडी आवत जात ते सिल पर परत निस्सान।।
बहुत लोगों से सुनते हैं, अब क्या होगा। बहुत समय बीत चुका है। वैसे बंधु भगिनी से मेरा आग्रह है कि ऐसी निराशाजनक बातें कभी भी मन में न लाएं।
           बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुधि लें।

समय पालन
बस आज ही सप्ताह के सातों दिन की दैनिक रूटिन तैयार कर लें और इमानदारी से उसका पालन करें। अपने काम का ध्यान करें और मन में तीन बार बोलें , हां, मैं कर सकता हूं। इससे मन में साकारात्मक भाव का उदय होता है। समय पालन सफलता की प्रथम कुंजी है। विद्यार्थी जीवन में तो समय पालन करने का महत्व और बढ़ जाता है। खोया हुआ समय वापस नहीं आता परन्तु उसकी भरपाई किया जा सकता है। सुबह सूर्योदय से पहले उठकर भगवान का ध्यान करें और दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर अपने कार्य योजना को पूरा करने में लग जाएं।

कड़ी मेहनत करने से सफलता अपने पास आ जाती है। अपना काम खूब मन से करें। तन्मयता बहुत जरूरी है। किसान जब धूप, जाड़ा, बरसात में कड़ी मेहनत करता है तभी तो उसका घर अनाज से भर जाता है। जिज्ञासु बनिए। अपनी सोच विकसित करें। अपने काम के धुन में मस्त रहिए। अपने लक्ष्य का सदा ध्यान रखें।
अनुशासन  व्यक्ति और राष्ट्र को महान बनाता है। विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है। अपने लिए जो नियम निर्धारित करें,उसका पालन करें। बचपन में जो आदतें लग जाती हैं , वह जीवन भर रहतीं हैं। इसलिए बचपन से ही अनुशासन का पालन करना चाहिए। इन बातों का ध्यान करें और दैनिक जीवन में पालन करने से सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।लेखक परिचय=

डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।


रिश्ता (क्लिक करें और पढ़ें)

टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

चेतक ( कविता ) Chetak horse

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi