संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घरेलू विवाद सुलझाने के लिए थाना प्रभारी महोदय को आवेदन पत्र लिखें।

  घरेलू विवाद सुलझाने के लिए थाना प्रभारी महोदय को आवेदन पत्र लिखें। Thana prabhari ko application in hindi  मान लीजिए कि आप तीन भाई हैं। आपने अपने पैतृक संपत्ति का बंटवारा भी कर लिया है। लेकिन किसी कारण से आपके भाई लोग से आपको अपनी संपत्ति पर अधिकार करने में परेशानी हो रही है तो आप क्या करेंगे ? ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन से आपको सहयोग लेने के लिए थाना प्रभारी को आवेदन पत्र लिखने सीखना चाहिए।  सेवा में,  थाना प्रभारी महोदय, लहेरियासराय, दरभंगा, बिहार। विषय -- घरेलू विवाद सुलझाने के संबंध में। महोदय, निवेदन है कि मैं कमलेश ठाकुर, पिता - स्वर्गीय बानगी ठाकुर, ग्राम -  चकाई, थाना -- लहेरियासराय, जिला -- दरभंगा, बिहार का निवासी हूं। तीन भाइयों में मैं दूसरे नम्बर पर हूं। दो वर्ष पहले स्थानीय पंचायत और कुटुंब जनों की उपस्थिति में हम भाईयों के बीच जमीन - जायदाद का बंटवारा हो गया था। परन्तु जब भी मैं अपने हिस्से के जमीन पर अपना अलग घर बनाने जाता हूं तब मेरे दोनों भाई मुझे रोक देते हैं। वे मुझे मारने पीटने की धमकी भी देते हैं। उनके इस व्यवहार से मैं बहुत व्यथित महसूस कर रहा हूं। अतः श्रीमान

घर का भेदी लंका ढाए मुहावरे अर्थ, कहानी , वाक्य प्रयोग Ghar ka bhedi Lanka dhaye Muhaware,kahawat,arth, meaning, wakya prayog , kahani

चित्र
             घर का भेदी लंका ढाए                                    मुहावरे             अर्थ, कहानी , वाक्य प्रयोग              Ghar ka bhedi Lanka dhaye Muhaware,kahawat,arth, meaning, wakya            prayog , kahani घर का भेदी लंका ढाए मुहावरे का सीधा अर्थ है -- आपसी विवाद में सर्वनाश। वाक्य प्रयोग ** रावण मरने वाला था ? वह तो विभीषण ने रावण की मृत्यु का रहस्य श्री राम को बता दिया। इसे कहते है, घर के भेदी लंका ढाए। ** जानते हो मोनू, सेठ जी का सारा रहस्य उनके नौकर ने बता दिया। वर्ना पुलिस को कुछ भी नहीं मिलता। इसे कहते हैं घर का भेदी लंका ढाए। दोस्तों ! आप सब जानते हैं - जब श्रीराम  और रावण का युद्ध चल रहा था तब श्रीराम ने रावण को मारने के लिए न जाने कितने अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग कर लिए लेकिन रावण की मृत्यु नहीं हो पा रही थी।  रामजी को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। वे पास खड़े विभीषण की ओर देखने लगे। विभीषण रावण की मृत्यु का रहस्य श्री राम को बताते हैं, तब जाकर रावण की मृत्यु होती है। यदि रावण का भाई विभीषण रावण की मृत्यु का रहस्य नहीं बताया होता तो रावण का विनाश असंभव था। इसल

कामायनी में आधुनिक जीवन की अभिव्यक्ति किस रूप में प्रकट हुई है ?

नदी को रास्ता किसने दिखाया ? पढे  कामायनी में आधुनिक जीवन की अभिव्यक्ति किस रूप में प्रकट हुई है ?  उत्तर ---  कामायनी छायावाद की अन्यतम कृति है।  इसमें श्रद्धा और मनु के संयोग से मानव सृष्टि के विकास की कथा है और अप्रस्तुत रूप में यह कथा आज के मानव के मन की विभिन्न उलझनों को सुलझाती हुई यह व्यक्त करती है कि आनंद (सुख ) की प्राप्ति किस प्रकार संभव है। कामायनी में मुख्य रूप से तीन पात्र हैं -  श्रद्धा, मनु और इड़ा। इनके अतिरिक्त तीन पात्र और हैं यह है मनु पुत्र कुमार ,असुर पुरोहित किलात और अकुलि । श्रद्धा हृदय पक्ष की, मनु मनके तथा इड़ा बुद्धि पक्ष के प्रतीक बनकर आए हैं जिनकी मानव के आधुनिक जीवन के रूप में अभिव्यक्ति हुई है। कामायनी में मनु किसके प्रतीक हैं ?  मनु मन के प्रतीक बनकर आए हैं। प्रत्येक मानव मन अनेक चिंताओं और एषणाओं से युक्त होता है। यह चिंता किसी अभाव के कारण उत्पन्न होती है और अभाव अशांति का उद्गम होता है । इड़ा बुद्धि पक्ष का प्रतीक है ।अत्यधिक वुद्धिवाद के कारण मानव मन पीड़ित रहता है । आनंद की खोज करता रहता है। किंतु श्रद्धा से विमुक्त रहकर वुद्धि का व्यभिचार  उसे इस आन