भाषा 2. मातृभाषा, 3.झारखंड के विभिन्न जिलों की भाषा 4.राष्ट्रभाषा 5.राजभाषा

 


1.भाषा 2. मातृभाषा, 3.झारखंड के विभिन्न जिलों की भाषा 4.राष्ट्रभाषा 5.राजभाषा 6.उपसंहार

1.भाषा किसे कहते हैं ? Bhash kise kahte hai ?

मनुष्य अपने मन के भावों को व्यक्त करने के लिए जिन मौखिक और लिखित माध्यम का प्रयोग करता है, उसे भाषा कहते हैं। भाषा शब्द संस्कृत के भाष् धातु से बना है जिसका अर्थ वाणी को व्यक्त करना होता है। भाषा के दो रूप हैं -- मौखिक और लिखित। विश्व भर में लगभग 6900 भाषाएं बोली जाती है।


2.मातृभाषा किसे कहते हैं ? Matribhasha kise kahte hai in hindi 

वह भाषा जिसे हम मां से सीखते हैं, उसे मातृभाषा कहते हैं।याने वे भाषाएं जिन्हें लोग जन्म से बोलते हैं, उन्हें मातृभाषा कहते हैं। 21 फरवरी को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। 42.2 करोड़ लोगों की मातृभाषा हिंदी है। दुनिया भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हमारे देश की दो भाषाएं , हिंदी और बंगला को सामिल किया गया है, और गर्व की बात है कि ये दोनों भाषाएं झारखण्ड में भी बोलीं जाती हैं। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का संबंध ढाका यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से है जिन्होंने 21 फरवरी 1952 को तत्कालीन पाकिस्तानी सरकार की भाषाई नीति का विरोध किया और शहीद हुए।

3. झारखंड के विभिन्न जिलों में बोली जाने वाली भाषा

अपने देश में वाणी और पानी की विभिन्नता है। 4.46 प्रतिशत लोग संसार भर हिंदी ही बोलते हैं। झारखंड में संथाली और खोरठा भाषा अधिक बोली जाती है। झारखंड में बोली जाने वाली भाषाओं की सूची इस प्रकार है -

1. रांची --- कुडुख, खड़िया,मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया, कुरमाली, बांग्ला।

2. हजारीबाग --- संथाली , कुडुख, बिरहोर, नागपुरी, कुरमाली, खोरठा ।

3. कोडरमा --- संथाली , कुरमाली , खोरठा। 

4.खूटी ---  कुडुख, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया, कुरमाली बांग्ला।

5. लातेहार --- कुडुख, नागपुरी, असुर, मगही, भोजपुरी।

6. लोहरदगा ---  कुडुख, नागपुरी।

7. सिमडेगा -- खड़िया, मुंडारी, कुडुख, नागपुरी।

8. पलामू -- कुडुख, असुर, नागपुरी, मगही भोजपुरी।

9 गढ़वा --- कुडुख, नागपुरी, मगही भोजपुरी।

10. गुमला --- कुडुख, खड़िया, असुर, बिरहोर नागपुरी।

11. चतरा --- संताली, कुडुख, बिरहोर, मुंडारी, नागपुरी, खोरठा।

12. रामगढ़ --- संताली, बिरहोर,कुडुख, नागपुरी,कुडमाली, खोरठा।

13. पश्चिम सिंहभूम -- नागपुरी, मुंडारी, नागपुरी,भूमिज,कुडुख।

14. बोकारो --- खोरठा, कुरमाली, संथाली, नागपुरी।

15. सरायकेला खरसावां --- संथाली, ओड़िया,हो,भूमिज, बांग्ला।

16. पूर्वी सिंहभूम --- हो, मुंडारी,भूमिज,कुडुख।

17. जामताड़ा -- संताली, खोरठा, अंगिका, बांग्ला।

18. धनबाद -- संथाली, खोरठा, नागपुरी, कुरमाली।

19. गिरिडीह --- संथाली, कुरमाली, खोरठा।

20.गोड्डा -- संथाली,मल्लो, खोरठा, अंगिका, बांग्ला।

21.साहेबगंज --- संताली,माल्लो, खोरठा।

22. देवघर --- संताली, खोरठा, अंगिका।

23. दुमका -- संताली, खोरठा अंगिका, बांग्ला।

24. पाकुड़ -- संताली,माल्तो, खोरठा, अंगिका बांग्ला।

4. राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं ?

किसी राष्ट्र के अधिकांश लोगों द्वारा बोलचाल एवं अन्य क्रिया कलापों में प्रयुक्त होने वाली भाषा वहां की राष्टभाषा कहलाती है।    इस दृष्टि से देखा जाए तो हिंदी ही ही सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। प्राचीन काल से ही सिद्धों, नाथों, जैनों, व्यापारियों, उपदेशकों आदि ने भी इसे ही अपने अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया है। हिन्दी में समृद्ध साहित्य उपलब्ध है। हिन्दी संपर्क भाषा भी है। राष्ट्रभाषा की सच्ची हकदार हिंदी ही है।

5.राजभाषा किसे कहते हैं ?

14 सितंबर 1949 को हिंदी भारत की राजभाषा घोषित की गई। निश्चित ही यह दिन हिंदी भाषी लोगों के लिए गर्व का दिन है। 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। फिर भी कुछ क्षेत्रीय और राजनैतिक विरोध होते हैं।

6.उपसंहार

भाषा ही हमें एक सूत्र में बांधने का काम करता है। हिंदी इस दृष्टि से सरल और सहज भाषा है। परन्तु हमें अपनी मातृभूमि और मातृभाषा की गरिमा बनाए रखना चाहिए।

लेखक परिचय=
डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी,मगध विश्वविद्यालय बोध गया    हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Popular posts of this blog

Science : Pros & Cons- Essay


टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

चेतक ( कविता ) Chetak horse

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi