समाचार और संपादकीय में अंतर
समाचार और संपादकीय में अंतर
|
आधार |
समाचार |
संपादकीय |
|---|---|---|
|
1. परिभाषा |
किसी ताजा घटना, तथ्य या सूचना का निष्पक्ष विवरण। |
किसी प्रमुख समाचार या विषय पर समाचार पत्र/संपादक का अपना दृष्टिकोण। |
|
2. मुख्य उद्देश्य |
पाठक तक केवल सही जानकारी पहुँचाना। |
पाठक को किसी मुद्दे पर जागरूक करना, मार्गदर्शन करना एवं राय निर्माण करना। |
|
3. दृष्टिकोण |
पूर्णतः तटस्थ एवं निष्पक्ष होता है। (Objective) |
विचारात्मक एवं विश्लेषणात्मक (Subjective) होता है। |
|
4. लेखक की पहचान |
इसमें संवाददाता या लेखक का नाम हो सकता है या समाचार एजेंसी का स्रोत होता है। |
यह संपादक या वरिष्ठ विचारकों द्वारा लिखा जाता है, इसमें किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं होता। |
|
5. लेखन शैली |
इसमें छः ककारों (क्या, कौन, कहाँ, कब, क्यों, कैसे) और उलटे पिरामिड शैली पर आधारित है। |
भूमिका, विश्लेषण, तर्क और निष्कर्ष (समाधान) के प्रारूप में लिखा जाता है। |
|
6. तथ्य बनाम विचार |
इसमें केवल तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग होता है, विचार नहीं। |
- समाचार का काम है बताना कि क्या हुआ।
- संपादकीय का काम है विश्लेषण करना, अर्थ और हल बताना।
बिरसा मुंडा जीवन परिचय पढ़ें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें