काम करो, कर्तव्य ही तुम्हारे हाथ में है। Motivational story in Hindi for youths
काम करो, कर्तव्य ही तुम्हारे हाथ में है।
एक बार एक गरीब किसान ने गांव के जमींदार से कहा, आप एक साल के लिए अपना एक खेत मुझे उधार दे दीजिए, मैं उस खेत में मेहनत करके खेती करूंगा । जमींदार दयालु व्यक्ति था, उसने किसान को एक खेत एक साल के लिए उधार दे दिया। इतना ही नहीं, किसान की मदद के लिए उसने पांच व्यक्ति भी दिए । वह किसान उन पांच व्यक्तियों के साथ खेत में काम करने लगा।
एक दिन किसान ने सोचा, जब पांच लोग खेत में काम कर रहे हैं तो मेरी क्या जरूरत है? यह सोचकर वह घर वापस आ गया और मीठे-मीठे सपने देखने लगा। जब उसकी फसल तैयार हो जाएगी तो उसे मोटी कमाई होगी और वह अमीर बन जाएगा। अब वह खेत पर कम जाने लगा । वहीं किसान जो पांच सहायक मिले थे वह अपनी मनमर्जी से काम करने लगे। जब मन आता खाद डाल देते हैं, जब मन करता पानी डाल देते। सब काम मनमर्जी से होता। समय बीत रहा था और फसल काटने का समय आ चुका था।
Motivational story in Hindi for youths
किसान ने जब फसल देखी तो सिर पकड़ लिया। फसल अच्छी नहीं हुई थी । उसे उतना पैसा भी नहीं मिल रहा था जितना उसने अब तक खर्च किया था एक साल पूरा हो जाने के बाद जमींदार किसान से खेत वापस लेने आया । जमीदार को देखकर वह किसान रोने लगा और फिर से एक साल का समय मांगने लगा। किसान की बात सुनकर जमींदार बोला, यह मौका बार-बार नहीं मिल सकता।
दोस्तों दयालु जमींदार हमारी कुदरत है, हमारा ईश्वर है। हम किसान हैं, खेत हमारा शरीर है , पांच सहायक व्यक्ति पांच इंद्रियां , है आप इनका उपयोग कैसे करते हैं , यह आप पर निर्भर करता है।
बिमल हिन्दी निबंध (Hindi Edition)
https://amzn.in/d/01S5x9rE
देश की कोयला राजधानी धनबाद के बारे में जानकारी
यही तो जीवन है !
एक कवि बाग में टहल रहे थे। बाग में हजारो फूल खिले थे। बाग का नजारा स्वर्ग के जैसा था। कवि महोदय एक फूल के पास गये और बोले, मित्र , तुम कुछ दिनों में मुरझा जाओगे। फिर भी इतना मुस्कुरा रहे हो ? इतना खिले रहते हो ? तुम्हें दुख नहीं होता ?
फूल कुछ नहीं बोला। तभी एक तितली कहीं से उड़ती हुई आई और फूल पर बैठ गई। काफी देर तक तितली ने फूल के सुगंध का आनंद लिया और फिर उड़ गई। ।
देश की कोयला राजधानी धनबाद के बारे में जानकारी
कुछ देर बाद एक भंवरा आया। उसने फूल के चारों ओर चक्कर लगाते हुए संगीत सुनाया। फूल पर बैठ कर रस पीया और चलता बना। धीमी गति से हवा चलती रही और फूल खुशियों से झूमता रहा।
बिमल हिन्दी निबंध (Hindi Edition)
https://amzn.in/d/01S5x9rE
एक मधुमक्खी आयीं और फूल का ताजा, मधुर पराग लेकर मधु बनाने चली दी। मधुमक्खी भी खुश, फूल भी खुश। तभी एक बच्चा आया। वह फूल को देखकर उसके पास गया। उसने अपने नन्हें और कोमल हाथों से फूल का स्पर्श किया और खेल में रम गया।
अब फूल ने कवि से कहा, यह सच है कि मेरा जीवन छोटा है , लेकिन इस छोटे से जीवन से ही मैंने बहुत सारे लोगों के जीवन में मुस्कान बिखेरी है। मुझे पता है कि मुझे कल इस मिट्टी में मिल जानीं है, लेकिन इस मिट्टी ने ही मुझे ताजगी और सुगंध दी है। तो मुझे इसमें मिलने में कोई शिकायत नहीं है।
फूल ने आगे कहा , मैं मुस्कराता हूं, क्योंकि मैं मुस्कुराना जानता हूं। मेरे बाद कल फिर इस मिट्टी में नया फूल खिलेगा। और यह बाग महक उठेगा। न ही यह ताजगी कम होगी और नहीं यह मुस्कुराहट। यही तो जीवन है। जीवन ऐसे ही चलता रहता है।
साभार
डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।
देश की कोयला राजधानी धनबाद के बारे में जानकारी




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें