संदेश

जग जीवन में जो चिर महान, jag jivan men jo chir mahan

चित्र
सुमित्रा नंदन पंत   जग जीवन में जो चिर महान,jag jivan me jo chir mahan poem Poet Sumitra Nandan pant ( 2026-27) जग जीवन में जो चिर महान सौंदर्य पूर्ण और सत्य प्राण, मैं उसका प्रेमी बनूं नाथ, जो हो मानव के हित समान। जिससे जीवन में मिले शक्ति, छूटे भय संसार, अंधभक्ति, मैं वह प्रकाश बन सकूं नाथ, मिल जाए जिसमें अखिल व्यक्ति। पाकर प्रभु, तुमसे अमर दान, करके मानव का परित्राण, ला सकूं विश्व में एक बार, फिर से नवजीवन का विहान।  सुमित्रानंदन पंत शब्दार्थ जग – संसार । सौंदर्य- सुन्दरता। चिर – सदा रहने वाला, अमर। मानव – मनुष्य को। हित – भलाई। शक्ति – ताकत । भय – डर। अंधभक्ति – अंधविश्वास भरी भक्ति। संशय – शक। प्रकाश – रोशनी। अखिल – सब। अमर – जो न मरे। परित्राण – पूरी रक्षा। विश्व – संसार। नवजीवन – नया जीवन। विहान – सवेरा। जग जीवन में जो चिर महान कविता का  भावार्थ सुप्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत परम पिता परमेश्वर को प्रणाम करते हुए यह प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु ! इस संसार में मैं उसका प्रेमी बनूं जो मानव का कल्याण चाहता हो। मेरे मन में ऐसा भाव भर दो जिससे मैं समस्त जीवो...

Phuta prabhat (poem) (2026 - 27 ) question answer फूटा प्रभात कविता का भाव सौंदर्य, प्रश्न उत्तर

चित्र
  फूटा प्रभात ( कविता )  phuta prabhat poem summary,  questions answers , phuta prabhat poem ke poet Bharat Bhushan Agarwal, फूटा प्रभात कविता का सप्रसंग व्याख्या  फूटा प्रभात कवि भारत भूषण अग्रवाल की प्रकृति चित्रण संबंधित रचना है। इस कविता में कवि ने सुबह सवेरे के प्राकृतिक सुषमा का सुंदर चित्रण किया है। यहां कविता , व्याख्या और प्रश्न उत्तर दिया गया है। फूटा प्रभात, फूटा विहान  बह चले रश्मि के प्राण, विहग के गान, मधुर निर्झर के स्वर  झर - झर , झर - झर। प्राची का अरुणाभ क्षितिज, मानो अंबर की सरसी में  फूला कोई रक्तिम गुलाब, रक्तिम सरसिज। धीरे-धीरे, लो, फैल चली आलोक रेख  घुल गया तिमिर, बह गयी निशा, चहुं ओर देख , धुल रही विभा, विमलाभ कांति। अब दिशा - दिशा  सस्मित  विस्मित खुल गये द्वार , हंस रही उषा। क्रोध पर नियंत्रण कैसे करें।  क्लिक करें और पढ़ें  खुल गये द्वार, दृग खुले कंठ  खुल गये मुकुल  शतदल के शीतल कोषों से निकला मधुकर गुंजार लिये खुल गये बंध, छवि के बंधन। जागी जगती के सुप्त बाल! पलकों की पंखुड़ियां खोलो, खोलो...

दो बैलों की कथा, ganga class 9 hindi chapter 01, question answer, 2026 - 27 exam special Do bailo ki katha लेखक – प्रेमचंद

चित्र
  दो बैलों की कथा,  लेखक – प्रेमचंद Do bailo ki katha, story Class 9, ganga book 📚 part 1 With questions answers  Ganga  book class nine  By Bimal hindi  Dr.umesh Hindi Academy  " दो बैलों की कथा " मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध कहानी है। इस कहानी के द्वारा भारतीय किसान किस तरह अपने बैलों को  अपने परिवार की तरह मानते हैं, यह दर्शाया गया है साथ ही यह दिखाया गया है कि आजादी के लिए काफी संघर्ष करने की जरूरत होती है। दो बैलों की कथा कक्षा नौवीं में पढ़ी पढ़ाई जाती है। यहां कहानी का सारांश, लेखक प्रेमचंद का जीवन परिचय एवं पाठ का प्रश्न उत्तर सरल भाषा में दिया गया है। Table of contents दो बैलों की कथा कहानी का सारांश do bailo ki katha kahani ka Saransh, summary of do bailo ki katha, दो बैलों की कथा कहानी के लेखक प्रेमचंद का जीवन परिचय, do bailo ki katha ke lekhak kaun hai, biography of premchand, दोनों बैलों के नाम, हीरा और मोती कैसे बैल थे। कांजीहौस क्या होता है। दो बैलों की कथा कहानी कब लिखी गई थी। दो बैलों की कथा कहानी का संदेश। NCERT solut...

हम असत्य से बचें, सत्य पर चलें

चित्र
 हम असत्य से बचें,  सत्य पर चलें , प्रभो ! ऐसा वर दो। अंधकार से हमें उबारो, ज्योतिर्मय मानस कर दो। आत्मपरिचय (क्लिक करें और पढ़ें) कपट मृग (क्लिक करें और पढ़ें) विजय मृत्यु पर प्राप्त हमें हो, देव ! अमरता का दो दान सत्य मार्ग पर चलकर पाएं, अमर ज्योति का नया विहान।। शांति और सुख मिले सभी को, सबका जीवन मंगलमय हो। नहीं दुखी कोई भी जन हो, नहीं किसी को कोई भय हो।। शब्दार्थ असत्य -  झूठ। वर – वरदान। ज्योतिर्मय – रोशनी से भरपूर। मानस – मन , हृदय। विजय -  जीत । मृत्यु – मौत। अमरता – नहीं मरना। ज्योति – प्रकाश । मंगलमय – कल्याणकारी । जन – व्यक्ति  , भय – डर । हम असत्य से बचें सत्य पर चलें भावार्थ कवि कहते हैं, से प्रभु ! मुझे सत्य की राह दिखाओ। मुझे सत्य की राह पर चलने का आशीर्वाद दो। मुझे असत्य से बताओ। असत्य ही सबसे बड़ा पाप है। सत्य से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। सत्य ही ईश्वर है। कवि आगे कहते हैं, से प्रभु ! मुझे अमरता का वरदान दो। हमरी कीर्ति अमर रहे। मैं सत्य के मार्ग पर चलकर एक नया और अमर कीर्तिमान स्थापित करूं।  वह आगे कहते हैं, से प्रभु ! अपनी कृपा संपूर्ण व...

अभि ' उपसर्ग लगने से बनने वाले शब्द, Abhi Upsarg ( pre-fix) se banne wale shabad

चित्र
 "अभि ' उपसर्ग लगने से बनने वाले शब्द, Abhi Upsarg ( pre-fix) se banne wale shabad " अभि" उपसर्ग लगने से बनने वाले शब्द --अभिनव , अभिभावक,  अभिमुख, अभिवादन ,अभिमान ,अभ्यागत, अभ्यास, अभियान, अभियोग अभिज्ञान, अभिशाप, अभीष्ट, अभिप्राय , अभिनय , अभिभाषण, अभ्यागत, अभिमान, अभिलाषा। अभि उपसर्ग का अर्थ  अभी उपसर्ग का शाब्दिक अर्थ है सामने अथवा ओर। Abhi Upsarg pre-fix se banne wale shabad Abhinav, abhibhavak , abhimukh , abhivadan , abhiman,  abhyagat,  abhyas,  abhiyan,  abhiyog , abhigyan,  abhishap , Abishat, abhipray , abhinaye , abhibhashan abhyagat, abhiman, Abhilasha. यहां आपने अभि उपसर्ग लगने से बनने वाले शब्द के बारे में जानकारी प्राप्त किया। हिन्दी साहित्य और व्याकरण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु इस वेबसाइट पर बने रहें। अति उपसर्ग से बनने वाले शब्द

उषा कविता, कवि शमशेर बहादुर सिंह,12वीं,Usha poem

चित्र
  Usha poem, shamsher Bahadur Singh           ऊषा  Usha poem उषा कविता, कवि शमशेर बहादुर सिंह का जीवन परिचय  ,  कविता का शब्दार्थ, उषा कविता का भावार्थ, प्रश्न उत्तर, उषा कविता की व्याख्या, उषा कविता का केन्द्रीय भाव लिखें, उषा कविता का केन्द्रीय भाव है प्रातः काल के वातावरण का वर्णन करना। उषा कविता में कवि का क्या संदेश है ? उषा कविता में कवि का क्या उद्देश्य है ? उषा कविता में किसका वर्णन किया गया है ? उषा कविता में वर्णित विषय क्या है ? उषा कविता में गांव की शोभा कैसी बताई गई है ? उषा कविता में गांव की सुन्दरता घरेलू बिंबों के माध्यम से बताया गया है। मोर के नभ की तुलना किस्से की गई है ? मोर के नभ की तुलना राखी से लीपे गीले चौके से की गई है। उषा कविता किस प्रकार की रचना है ? उषा कविता में कौन सा छंद प्रयोग किया गया है ? उषा कविता छंदमुक्त है। उषा कविता का शिल्प सौंदर्य लिखें। उषा कविता में किस समय का वर्णन किया गया है ? usha poem, poet samsher Bahadur Singh, biography, NCERT solutions, 12th solved hindi, summary, questions answers. Subah ka...

नदी का रास्ता कविता का भावार्थ,( 2026-27)शब्दार्थ और प्रश्न उत्तर,नदी को रास्ता किसने दिखाया,Nadi ka rasta poem, explain,poet Balkrishan rao

  नदी का रास्ता कविता का भावार्थ, शब्दार्थ और प्रश्न उत्तर,नदी को रास्ता किसने दिखाया,Nadi ka rasta poem, explain,poet Balkrishan rao 2026-27 विषय सूची Question answer  नदी का रास्ता कविता नदी का रास्ता कविता का शब्दार्थ नदी का रास्ता कविता का भावार्थ नदी का रास्ता कविता का प्रश्न उत्तर Nadi ka rasta poem question answer, poem explanation 2026  -27 exam special poem question answer  Nadi ka rasta poem, नदी का रास्ता कविता, कवि बाल कृष्ण राव नदी को रास्ता किसने दिखाया  सिखाया था उसे किसने कि अपने भावना के वेग को उन्मुक्त बहने दे, कि वह अपने लिए खुद खोज लेगी सिंधु की गंभीरता स्वच्छंद बहकर ? इसे हम सुनते आए युगों से, और सुनते ही युगों से आ रहे उत्तर नदी का -- मुझे कोई कभी आया नहीं था राह दिखलाने, बनाया मार्ग मैंने आप ही अपना  । ढकेला था शिलाओं को, गिरी निर्भीकता से मैं कई ऊंची प्रपातों से, वनों से कंदराओं में भटकती भूलती मैं फूलती उत्साह से प्रत्येक बाधा विघ्न को ठोकर लगाकर ठेलकर बढ़ती गई आगे निरंतर एक तट को दूसरे से दूरतर करती। बढ़ी सम्पन्नता के साथ और अपने द...

पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण

चित्र
  पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण  विषय सूची  1. पत्रकारिता किसे कहते हैं? 2.पत्रकारिता के मुख्य आयाम  3. पत्रकारिता के प्रकार  अच्छे पत्रकार के गुण। प्रिय साथियों! इस लेख में हमलोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता के मुख्य आयाम क्या है ? पत्रकारिता के कितने प्रकार होते हैं तथा एक अच्छे पत्रकार में क्या क्या गुण होने चाहिए।साथ ही पीत पत्रकारिता, वाचडाग पत्रकारिता आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे जिससे  11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विशेष लाभ प्राप्त हो। 1.पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता आधुनिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि देश विदेश में घटने वाली घटनाओं, सूचनाओं और विचारों को संकलित करके उन्हें संपादित करना और उन्हें जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है।यह समाज में पारदर्शिता बनाए रखने और शासन प्रशासन को जवाब...