पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण

 


पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण 

विषय सूची 
1. पत्रकारिता किसे कहते हैं?
2.पत्रकारिता के मुख्य आयाम 
3. पत्रकारिता के प्रकार 
अच्छे पत्रकार के गुण।

प्रिय साथियों! इस लेख में हमलोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता के मुख्य आयाम क्या है ? पत्रकारिता के कितने प्रकार होते हैं तथा एक अच्छे पत्रकार में क्या क्या गुण होने चाहिए।साथ ही पीत पत्रकारिता, वाचडाग पत्रकारिता आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे जिससे  11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विशेष लाभ प्राप्त हो।

1.पत्रकारिता किसे कहते हैं ?

पत्रकारिता आधुनिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि देश विदेश में घटने वाली घटनाओं, सूचनाओं और विचारों को संकलित करके उन्हें संपादित करना और उन्हें जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है।

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है।यह समाज में पारदर्शिता बनाए रखने और शासन प्रशासन को जवाबदेही बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।

2. पत्रकारिता के मुख्य आयाम 

पत्रकारिता का काम केवल सूचना देना ही मात्र नहीं है, इसका काम बहुत व्यापक है। इसमें निम्नलिखित प्रकिया सामिल होती है --

१. संकलन  ( collection) 

इनके पत्रकार बंधु भगिनी विश्व के कोने-कोने में फैले होते हैं और वहां से जानकारी और तथ्य जुटाकर संपादन कार्यालय तक पहुंचाते हैं।

२. संपादन ( editing) 

संपादक महोदय प्राप्त जानकारी की  सत्यता की समुचित जांच कर उसकी भाषा शैली की त्रुटियां दूर र उसे प्रकाशन योग्य बनाते हैं।

३. प्रसारण/ प्रकाशन 

संपादन के पश्चात् समाचार को समाचार पत्र के प्रेस, पत्रिका, टेलिविजन चैनल, रेडियो अथवा डिजिटल माध्यम तक पहुंचाना होता है। और फिर अगले आयाम में समाचार हमारे सामने होता है।

3. पत्रकारिता के प्रकार 

वर्तमान समय में पत्रकारिता के विभिन्न रूप प्रचलित हैं ---

१. खोजपरक पत्रकारिता ( investigative journalism)

इसके अंतर्गत छिपे हुए तथ्यों और भ्रष्टाचार को गहराई से छानबीन करके बाहर लाया जाता है।

२. विकासात्मक पत्रकारिता ( Devlopment journalism) 

यह समाज के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे साकारात्मक मुद्दे पर केंद्रित होती है।

३. वाचडाग पत्रकारिता ( watchdog journalism)

इसके अंतर्गत पत्रकारिता का काम है कि वह सरकार और संस्थाओं के काम पर पैनी नजर रखकर शक्तियों के गलत इस्तेमाल को रोके।

४. एडवोकेसी पत्रकारिता ( Advocacy Advertisement )

किसी खास विचारधारा या मुद्दे के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए की जाने वाली पत्रकारिता।

५. पीत पत्रकारिता (yellow journalism)

इसके अंतर्गत पत्रकारिता कभी कभी सनसनीखेज खबरें फैलाने का भी काम करती है। इसे पत्रकारिता का नाकारात्मक पहलू माना जाता है।

5. अच्छे पत्रकार के गुण 

एक अच्छे पत्रकार में निम्नलिखित गुण होने चाहिए -

१. सत्यनिष्ठता --

एक अच्छे पत्रकार में यह गुण होने चाहिए कि वह तथ्यों को बिना तोड़ मरोड़ के पेश करे।

२. तटस्थता 

पत्रकार को तटस्थ रहना चाहिए। वह किसी एक पक्ष को समर्थन न करें और तटस्थ रहे।

३. निर्भीकता 

एक अच्छे पत्रकार को निर्भय होकर काम करना चाहिए। बिन डर के सत्य को उजागर करने की क्षमता रखना चाहिए।

४. जिज्ञासा 

एक अच्छे पत्रकार में यह गुण होने चाहिए कि वह हमेशा नयी जानकारियों के लिए उत्सुक रहे। नयी चीज खोजने की इच्छा जागृत हो।

निष्कर्ष 

साथियों! यहां हमने पत्रकारिता के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें आपको बताने का प्रयास किया हूं। आशा है आपको अच्छा लगेगा।  जानिए हमारे youtube channel Dr Umesh hindi academy. के बारे में।


    Contact us email address KumarSinghUmesh 277@gmail.com


डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel Dr.Umesh Hindi Academy, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।




टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) 2026 - 27 exam special poem phool aur kante summary

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, question answer class 9कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, explanation, 9th class hindi

चेतक ( कविता ) ( 2026 - 27) Chetak horse, महाराणा प्रताप का घोड़ा, अरावली का शेर