Desh ki koyla rajdhani Dhanbad 69 years old देश की कोयला राजधानी कहा जाने वाला धनबाद 69 साल का हो गया।

 

Desh ki koyla rajdhani Dhanbad 69 years old 

देश की कोयला राजधानी कहा जाने वाला धनबाद 69 साल का हो गया।

Koyla rajdhani kise kaha jata hai 

24 अक्टूबर 1956 को हुई थी धनबाद जिले की स्थापना। बंगाल के मानभूम से काटकर बनाया गया था धनबाद।

नागरिक सुविधाएं अभी भी नदारद। बिजली, पानी , स्वास्थ्य, यातायात सुविधाओं का अभी भी भारी किल्लत। 

लगभग सात दशक पहले स्थापित धनबाद ने कई उतार चढ़ाव और राजनीतिज्ञों को देखे हैं। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1956 ई को हुई थी। लोग इसे देश की कोयला राजधानी के नाम से भी जानते हैं। बहुत पहले से ही दूर दूर से लोग यहां रोजगार पाने आते थे। इस तरह यहां की आबादी काफी बढ़ गई है परन्तु उस अनुपात में नागरिक सुविधाएं नहीं बढ़ी।

यहां के कोयले से दूर दूर के शहर रौशन होते हैं परंतु धनबाद के नसीब में अंधेरा है। उद्योग धंधे बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है। गाडियां बढ़ी लेकिन सड़कों पर संकीर्णता के कारण जाम की भयंकर समस्या है। हां आठ लेन सड़क बनने से यातायात सुगम जरूर हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी काफी लचर है। पेयजल का अभाव और प्रदूषण की समस्या से यहां का जीवन बहुत संघर्षमय है। आशा है, सक्षम अधिकारी इन समस्याओं को दूर कर स्वच्छ और सुन्दर धनबाद बनाने में कामयाब होंगे।


डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।


टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi

चेतक ( कविता ) Chetak horse