संदेश

पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण

चित्र
  पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण  विषय सूची  1. पत्रकारिता किसे कहते हैं? 2.पत्रकारिता के मुख्य आयाम  3. पत्रकारिता के प्रकार  अच्छे पत्रकार के गुण। प्रिय साथियों! इस लेख में हमलोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता के मुख्य आयाम क्या है ? पत्रकारिता के कितने प्रकार होते हैं तथा एक अच्छे पत्रकार में क्या क्या गुण होने चाहिए।साथ ही पीत पत्रकारिता, वाचडाग पत्रकारिता आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे जिससे  11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विशेष लाभ प्राप्त हो। 1.पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता आधुनिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि देश विदेश में घटने वाली घटनाओं, सूचनाओं और विचारों को संकलित करके उन्हें संपादित करना और उन्हें जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है।यह समाज में पारदर्शिता बनाए रखने और शासन प्रशासन को जवाब...

मां, कह एक कहानी, कविता, (2026) मैथिली शरण गुप्त, ma kah ek kahani

चित्र
                      By Dr. Umesh Kumar Singh  मां , कह एक कहानी, कविता, मैथिली शरण गुप्त Maa kh ek kahani question answer  मां ,कह एक कहानी , कविता राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा विरचित ' यशोधरा ' नामक ग्रंथ से ली गई है। यहां कवि ने महात्मा बुद्ध के बचपन की प्रवृतियों का बहुत सुंदर वर्णन किया है। महात्मा बुद्ध बचपन से ही दयालु और अहिंसा के समर्थक थे। यहां उनकी पत्नी यशोधरा अपने पुत्र राहुल को यह बातें बता रही हैं।  मां, कह एक कहानी, Maa , kah ek kahani, Maithli Sharan Gupt मां कह एक कहानी कविता, कवि मैथलीशरण गुप्त, मां कह एक कहानी कविता कविता भावार्थ, प्रश्न उत्तर, मां कह एक कहानी, यह कथन किसका है ? यह कथन राहुल का है। मां कह एक कहानी,बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी। और अंत में अपने प्यारे छात्र छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव। Kavita, poem, कविता  "मां , कह एक कहानी !" " बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी ?" " कहती है मुझसे यह चेंटी, तू मेरी नानी की बेटी। कह मां, कह लेटी ही लेटी, राजा था या र...

यमुना जयंती 24 मार्च को , क्या आपको पता है ? चैत्र शुक्ल षष्ठी को प्रकट हुई थी यमुना । चैत्र मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को देवी यमुना का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था

चित्र
 यमुना जयंती 24 मार्च को ,  क्या आपको पता है ? चैत्र शुक्ल षष्ठी को प्रकट हुई थी यमुना । यमुना जयंती 24 मार्च को मनाया जाता है। यमुना जयंती पर विशेष । तपन शमन, अघ हरण, मुद मंगल की खान। जय यमुना मैया, करो सबका कल्याण॥" यमुना जयंती: भक्ति, मुक्ति और पावनता का संगम ​ यमुना जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि को सूर्यपुत्री और यमराज की बहन माँ यमुना का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। ब्रज संस्कृति और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी होने के कारण यमुना जी का आध्यात्मिक महत्व अतुलनीय है। ​यमुना जी को केवल एक नदी नहीं, बल्कि 'मोक्षदायिनी' माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जो भक्त इस दिन श्रद्धापूर्वक यमुना जल में स्नान और पूजन करते हैं, उन्हें यमराज के भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। विशेषकर विश्राम घाट (मथुरा) और प्रयागराज में इस दिन अद्भुत छटा देखने को मिलती है। ​आज के इस आधुनिक युग में यमुना जयंती हमें अपनी नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखने का संकल्प लेने की...

12वीं (Intermediate) के बाद kya kre?करियर का चुनाव करना आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। यह चुनाव आपकी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए।

चित्र
  12वीं के बाद क्या करें ? What I do after 12th board  ​"12वीं के बाद सही करियर चुनना आपके भविष्य की नींव है। इस लेख में जानें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के लिए बेहतरीन करियर विकल्प, प्रोफेशनल कोर्सेज और सरकारी नौकरियों की पूरी जानकारी। अपने सपनों को सही दिशा दें, आज ही जाने। 12वीं (Intermediate) के बाद करियर का चुनाव करना आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। यह चुनाव आपकी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए। ​12वीं के बाद क्या करें (What to do after 12th) ​12वीं के बाद करियर विकल्प (Career options after 12th) ​बेस्ट प्रोफेशनल कोर्सेज (Best professional courses) ​सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें (Government job preparation) ​यहाँ कुछ प्रमुख विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce, या Arts) के अनुसार चुन सकते हैं: ​1. कला संकाय (Arts Stream) ​यदि आपकी रुचि साहित्य, समाजशास्त्र या प्रशासन में है: ​ B.A. (Bachelor of Arts): हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, या भूगोल जैसे विषयों में ऑनर्स। ​ B.F.A. (Bachelor of Fine Art...

​नई शिक्षा नीति ( NEP2020) और हिंदी भाषा का भविष्य: एक विश्लेषण और समीक्षा by Dr Umesh Kumar Singh

चित्र
  ​नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और हिंदी भाषा का भविष्य: एक विश्लेषण #Dr.umeshhindiacademy youtube channel  ​ प्रस्तावना शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होती है। भारत सरकार द्वारा घोषित 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' (NEP 2020) भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव का संकेत है। इस नीति का सबसे महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य पहलू है—शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता देना। विशेष रूप से हिंदी भाषा के संदर्भ में, यह नीति एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत मानी जा रही है। ​1. प्राथमिक शिक्षा में मातृभाषा का महत्व ​नई शिक्षा नीति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कक्षा 5 (और संभव हो तो कक्षा 8) तक की शिक्षा मातृभाषा या स्थानीय भाषा में देने पर ज़ोर दिया गया है। मनोवैज्ञानिक शोध बताते हैं कि बच्चा अपनी मातृभाषा में अवधारणाओं (Concepts) को अधिक तेज़ी से और गहराई से समझता है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में जब छात्र अपनी भाषा में गणित या विज्ञान पढ़ेंगे, तो उनकी मौलिक सोच विकसित होगी और रटने की प्रवृत्ति कम होगी। ​2. उच्च और तकनीकी शिक्षा में हिं...

जब राजा जय सिंह छोटी रानी के प्रेम में---

चित्र
                          महाराजा जय सिंह राजा जय सिंह बड़ा प्रतापी राजा थे। कहते हैं, जब उनकी नयी नयी शादी हुई थी, तो वे अपनी छोटी रानी के प्रेम में इतने आसक्त हो गये थे  कि नयीनवेली दुल्हन को छोड़कर कभी रंगमहल से बाहर निकलते ही नहीं थे। नतीजा, राज्य का बुरा हाल हो रहा था।सब कुछ ठप। मंत्री-दरबारी सब बेचैन। अब क्या होगा? परन्तु राजा  के भोग विलास में खलल डालकर मृत्यु को कौन आमंत्रित करें। संपूर्ण राज्य में एक अजीब सी उदासी छाई थी। तभी एक सुप्रसिद्ध कवि बिहारी लाल कहीं से घूमते हुए वहां आ पहुंचे। मंत्रिपरिषद ने उन्हें सब हाल से अवगत करा कर कुछ करने का आग्रह किया। कवि बिहारी ने एक दोहा लिखकर राजा के अंत:पुर में भिजवाया।दोहा था---"नहीं पराग नहीं मधुर मधु, नहीं विलास यही काल।अली कली ही सो बध्यो , आगे कौन हवाल।।" अर्थात यदि भौंरा(राजा) कली (रानी) के प्रेम में ही बंधा  रहे तो फिर आगे क्या होगा ? जादू सा असर इस दोहे का राजा पर हुआ।वे तत्काल रंगमहल से बाहर निकल आए। जैसे गहरी  नींद से जागे, फिर सब कुछ ठीक हो गया...

वह चिड़िया जो, कक्षा 6 की कविता, भावार्थ, question answer, क्यों खाश है वह सबसे गर्वीली चिड़िया कविता का भावार्थ जानना wah garwili chiriya nilipankhoeali

चित्र
  वह चिड़िया जो , कविता ,कवि केदारनाथ अग्रवाल class 6 Hindi basant NCERT solutions, question answer, bhawath  ​वह चिड़िया जो — चोंच मारकर दूध-भरे जुंडी के दाने रुचि से, रस से खा लेती है वह छोटी संतोषी चिड़िया नीले पंखों वाली मैं हूँ मुझे अन्न से बहुत प्यार है। ​वह चिड़िया जो — कंठ खोलकर बूढ़े वन-बाबा की खातिर रस उँड़ेलकर गा लेती है वह छोटी मुँहबोली चिड़िया नीले पंखों वाली मैं हूँ मुझे विजन से बहुत प्यार है। ​वह चिड़िया जो — चोंच मारकर चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है वह छोटी गरबीली चिड़िया नीले पंखों वाली मैं हूँ मुझे नदी से बहुत प्यार है। ​कविता का सार , वह सबसे गर्वीली चिड़िया कविता  ​इस कविता में कवि ने एक नीले पंखों वाली छोटी चिड़िया के माध्यम से मनुष्य के महत्वपूर्ण गुणों को दर्शाया है। यह चिड़िया संतोषी है, साहसी है और अपनी स्वतंत्रता से प्रेम करती है। उसे प्रकृति (अन्न, जंगल और नदी) से गहरा लगाव है लेखक: केदारनाथ अग्रवाल 🌿 कविता का आसान भावार्थ (Line by Line) 👉 “वह चिड़िया जो...” कवि एक छोटी चिड़िया के बारे में बता रहे हैं। 👉...

हिन्दी साहित्य के सूर्य: महाकवि सूरदास की भक्ति भावना की प्रमुख विशेषताएं। TGT/ PGT/ NET /M.A के छात्र छात्राओं के लिए

चित्र
******************************* हिन्दी साहित्य के सूर्य: महाकवि सूरदास की भक्ति भावना की प्रमुख विशेषताएं। TGT/ PGT/ NET /M.A के छात्र छात्राओं के लिए  ​ प्रस्तावना: हिंदी साहित्य के सूर्य और अष्टछाप के शिरोमणि कवि महाकवि सूरदास की भक्ति केवल काव्य नहीं, बल्कि साक्षात ईश्वरीय साक्षात्कार है। सूरदास जी ने अपनी बंद आँखों से श्री कृष्ण के बाल-रूप और उनकी लीलाओं का जो सजीव चित्रण किया है, वह संसार के किसी भी साहित्य में दुर्लभ है। उनकी भक्ति का आधार 'पुष्टिमार्ग' है, जहाँ भक्त पूरी तरह भगवान के अनुग्रह (कृपा) पर निर्भर रहता है। https://www.youtube.com/@DrUmeshHindiAcademy?sub_confirmation=1 ​सूरदास जी की भक्ति भावना में 'दास्य भाव' की दीनता नहीं, बल्कि 'सख्य' और 'वात्सल्य' की वह आत्मीयता है, जहाँ भक्त अपने भगवान से प्रेम भी करता है और अधिकार के साथ झगड़ता भी है। आज के इस लेख में हम सूरदास की भक्ति के विभिन्न आयामों—सख्य, वात्सल्य और माधुर्य भाव—का गहराई से विश्लेषण करेंगे, जो विशेष रूप से टीजीटी, पीजीटी और नेट (NET/JRF) के छात्रों के लिए अत्यंत उप...

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) 2026 - 27 exam special poem phool aur kante summary

चित्र
        Phul aur kanta poem ( class 6 to 10) 2026  - 27 exam special article  १.कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध का जीवन परिचय। २.कविता पाठ। ३.कविता का शब्दार्थ। 4. फूल और कांटा कविता का भावार्थ। फूल और कांटा कविता में कांटा किसका प्रतीक है ? फूल और कांटा कविता में फूल किसका प्रतीक है ? फूल और कांटा कविता में कवि क्या कहना चाहते हैं ?  5. फूल और कांटा कविता का प्रश्न-उत्तर।  "फूल और कांटे" सुप्रसिद्ध कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की कालजयी  कविता है। यहां कवि मनुष्य को उसके जन्म नहीं बल्कि कर्म की प्रधानता का महत्व बता रहा है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में भी कर्म को  सर्व प्रथम स्थान प्राप्त है। एक बात और , इस कविता के माध्यम से कवि ने परोपकार करने की भी शिक्षा दी है।  1.  कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जी का जीवन परिचय -  हरिऔध जी का जन्म 1865 ई में निजामाबाद, जिला आजमगढ़ में हुआ था। वे  हिंदी साहित्य के द्विवेदी युग के यह विख्यात कवि के साथ-साथ उपन्यासकार, आलोचक और इतिहासकार भी थे।  उन्होंने उर्दू, फ़ारसी और संस...