दोस्तों ! भारत के उत्तर दिशा में हमारा पड़ोसी देश नेपाल पर्वतराज हिमालय की गोद में बसा हुआ एक सुंदर और छोटा देश है। शिखरों का देेश नेपाल की सुन्दरता अद्भुत है। इस लेख में आज हम विश्व के मानचित्र पर इसकी स्थिति, राजधानी काठमांडू, इतिहास, रहन - सहन, पर्यटन - स्थल, प्राकृतिक - सौंदर्य, धर्म, भाषा और भारत के साथ गहरे रिश्तों का वर्णन करते हैं।
Table of contents
1. About Nepal, नेपाल के बारे में सामान्य परिचय
2. Kathmandu, the capital of Nepal, काठमांडू, नेपाल की राजधानी
3. History of Nepal, नेपाल का इतिहास
4.Living style, language, religion, employment of Nepalis, नेपाल के लोगों का रहन सहन, धर्म, भाषा, एवं रोजगार
5. Tourist places in Nepal, नेपाल में पर्यटन स्थल
About Nepal, नेपाल के बारे में
हमारा पड़ोसी देश नेपाल शिखरों के देश के नाम से जाना जाता है। यह समुद्र तट से 8000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां संसार के 14 शिखरों में 8 शिखर नेपाल में ही स्थित हैं। नेपाल के उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत है। इसके भू- भाग पूर्व से पश्चिम 885 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण 193 किलोमीटर में फैला हुआ है। नेपाल का कुल क्षेत्रफल 147181 वर्ग किलोमीटर है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी यही है। नेपाल को प्रसिद्ध हिन्दू संत नेमी ने बसाया था , इसलिए उन्हीं के नाम पर इस देश का नाम नेपाल पड़ा। नेपाल साऊथ एशिया का सबसे पुराना देश माना जाता है। नेपाल कभी किसी दूसरे देश का गुलाम नहीं हुआ, इसलिए यहां स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है।
Kathmandu, the capital of Nepal, नेपाल की राजधानी, काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू है। यह बिल्कुल निराला शहर है। इसे प्राचीन मंदिरों और स्तूपों का शहर भी कहते हैं। यहां का प्राकृतिक दृश्य देखते ही बनता है। शिवभक्तों का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर यहीं है। काठमांडू की सड़कों पर अनेक आलीशान विदेशी टैक्सियां दौड़ती नजर आती हैं। संसद भवन, राज दरबार, सरकारी मंत्रालय, विदेशी उपभोक्ताओं वस्तुओं से अटे बाजार, आलीशान होटल, तथा रात भर चलने वाले कसीनो हैं। काठमांडू में लगभग 35 ऐसे होटल हैं जिनमें कांटिनेंटल, फास्ट फूड, फ्रैंच फ़ूड, हैल्थ फ़ूड, भारतीय, इटालियन, जापानी, कोरियाई, रूसी, तिब्बती, और शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है।
क्या आप इस पुस्तक को खरीदना चाहते हैं प्रिय साथियों! यदि आप upsc, jtet, CTET अथवा किसी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बिमल हिंदी निबंध पुस्तक आपको बहुत सहायता पहुंचाएगी, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें अच्छा लगे तो जरूर खरीदें, कीमत सिर्फ 49 रुपये है। लेखक
काठमांडू का मौसम सालोंभर सुहाना रहता है। यहां का मौसम दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी हवाओं से प्रभावित रहता है। यहां पर घूमने के लिए अक्टूबर से अप्रैल तक का समय सबसे उत्तम माना जाता है। दिसम्बर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। जून से अगस्त तक तेज वर्षा होती है।
काठमांडू में सबसे खूबसूरत सड़क है - दरबार मार्ग। यहां मोती महल रेस्तरां, अंबर रेस्तरां, तानसेन भारतीय रेस्तरां, होटल शेरपा, ताज आदि हैं जो सैलानियों को आकर्षित करती हैं। काठमांडू में विदेशी साजों सामान की वस्तुएं तो मिलती ही है, साथ ही चार सौ वर्ष पहले की लोक कला की वस्तुएं भी मिलती हैं। प्राचीन कला कृतियां, हाथ के बनाए गलीचे, मुखौटे, शालें यहां के सौगात है । न्यूरोड स्थित चार मंजिला विशाल बाजार में चीनी, जापानी, कोरियाई, हांगकांग, ताइवानी वस्तुओं को खरीदने के लिए भारतीय खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। नेपाल में भारत के एक सौ रुपए के बदले एक सौ साठ नेपाली रुपया मिलता है। यहां साप्ताहिक अवकाश का दिन शनिवार है।
ब्रह्म कुमारी शिवानी दीदी का परिचय क्लिक करें
नेपाल का इतिहास, History of Nepal
मैं ऊपर ही बताया था कि काठमांडू घाटी में हिन्दूओं के प्रसिद्ध संत नेमी ने इस देश को बसाया और रक्षा किये थे। उन्हीं के नाम से नेपाल नाम पड़ा है। नेपाल के प्रामाणिक इतिहास का पता पांचवीं शताब्दी के लिच्छवी नरेश भानुदेव प्रथम के चंगु नारायण अभिलेख से प्राप्त होता है। लिच्छिवियों ने नौवीं सदी तक नेपाल में शासन किया। फिर बारहवीं सदी तक मल्ल का शासन रहा। मल्ल वंश के अंतिम शासक यक्षमाला की मृत्यु के बाद नेपाल तीन स्वतंत्र राज्य , काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर में बंट गया। सन् 1769 में राजा पृथवीनारायण शाह ने नेपाल को फिर से एक कर शाहवंश की स्थापना कर दी।
नेपाल के लोगों का रहन - सहन, धर्म, भाषा, रोजगार
नेपाल एक प्राचीन देश है। यहां गरीबी तो है, लेकिन यहां के लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। नेपाल का समय भारत से 15 मिनट पहले चलता है। यहां की आबादी 2 करोड़, 96 लाख है, जहां 81% हिन्दू, 9% बौद्ध, 5% इस्लाम, 1.4% ईसाई तथा शेष अन्य धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ निवास करते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां कभी भी आपसी दंगे नहीं होते। नेपाल में लड़कियों को अकेले घूमने में कोई परेशानी नहीं होती। वे पूरी तरह अपने को सुरक्षित महसूस करती है। गाय वहां की राष्ट्रीय पशु है। गाय को पवित्र पशु माना जाता है। इसलिए गो हत्या अपराध है। नेपाल का राष्ट्रीय पेड़ पीपल, राष्ट्रीय बाजा ड्रम, राष्ट्रीय खेल बौलीवाल है । स्वीमिग, क्रिकेट, कबड्डी, डंडी ब्यू, फूटबॉल भी खूब चाव से खेले जाते हैं।
नेपाल में नेपाली भाषा सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। दूसरे स्थान पर मैथिली और तीसरे स्थान पर भोजपुरी भाषा है। भारत से नजदीकी होने के कारण हिन्दी लगभग सभी लोग समझते हैं। भारतीय को नेपाल जाने के लिए किसी बीजा की आवश्यकता नहीं होती। कोई खड़ी प्रूफ चाहिए। नेपाल में स्नो मैन अक्सर देखा गया है। गेहूं, चावल, गन्ना, मकई , सरसों मुख्य फसल है। थोक्पा, मेमो, दाल चावल नेपाल का मुख्य भोजन है। दुनिया एवरेस्ट को एवरेस्ट कहती है, लेकिन नेपाली लोग इसे सागर माता कहते हैं।
चारों ओर से पहाड़ से घिरे नेपाल में एक सींग का गेंडा, बंगाल टाइगर, लगभग 900 प्रजाति के पक्षी, 500 से ज्यादा प्रजाति की तितलियां पाई जाती हैं। दुनिया भर के 4.2% तितलियां नेपाल में ही पाई जाती हैं। इसलिए इसे अमेजन एशिया कहा जाता है। साक्षरता दर 60% है।
नेपाल के पर्यटन स्थल Nepal tourist places
झीलों और पहाड़ों का देश नेपाल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां वर्ष भर लोग घूमने आते हैं। इसलिए टूरिज्म यहां आमदनी और रोजगार का मुख्य स्त्रोत है। आइए कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों का वर्णन करते हैं--
1.पशुपतिनाथ मंदिर
हिन्दू धर्म के प्रमुख देव महादेव शिव का जगत प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में है। यह मंदिर शहर से चार किलोमीटर दूर नेपाल की गंगा अर्थात बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर ई पू तीसरी शताब्दी का बना बताया जाता है। पहले यह मंदिर लकड़ी से बना हुआ था, फिर 1962 में इसका जीर्णोद्धार किया गया। 1640 में नेपाल नरेश प्रताप मल्ल ने मंदिर के परिसर में अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित कीं। श्री पशुपतिनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार में आते ही सामने एक विशाल सोने से जगमगाते नंदी जी के दर्शन होते हैं। मंदिर के छत पर सोने का पतरा चढ़ा है। मंदिर की चारों दिशाओं में शिवलिंग के चारो मुख के सामने चार दरवाजे हैं। श्री पशुपतिनाथ के चार मुख उत्तर, दक्षिण,पूरब, पश्चिम तथा पांचवां मुख ऊपर की ओर है। मंदिर के अंदर बाहर की दीवारों पर चांदी के चद्दर चढ़ी हुई है। चांदी की दीवारों पर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां मनभावन लगती हैं। प्रमुख कक्ष के बीच में पशुपति लिंग स्थापित है। सावन के महीने में यहां बड़ी भीड़ लगी रहती है। शिवरात्रि की बात ही कुछ और है।
https://www.amazon.in/dp/B08697N43N?ref=dp_ib_8_ivx_share
पोखरा Pokhra
नेपाल में सैर सपाटे के लिए बहुत से हिल स्टेशन है। पोखरा नेपाल का एक मशहूर हिल स्टेशन है जहां प्रतिवर्ष लाखों सैलानी मजे लेने आते हैं। यह स्थान नेपाल की राजधानी काठमांडू से दो सौ किलोमीटर दूर है। समुद्र तट से 3000 फुट ऊंची जगह पर स्थित पोखरा में झील का नजारा देखते बनता है। झील में नौका विहार का मजा ही कुछ और है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ का हवाई मज़ा ले सकते हैं। ' एवरेस्ट एयर ' की 30 मीनट की हवाई यात्रा से पश्चिमी पर्वत शिखर को छूना एक रोमांचक कारी अनुभव होता है।
नागरकोट Nagarkot hill resort
नेपाल का एक दूसरा मशहूर हिल स्टेशन है नागरकोट। यहां भी वर्ष भर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। यहां काठमांडू से एक घंटे का सफर तय करके पहुंच सकते हैं। यहां प्रतिदिन सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बड़ा मनमोहक होता है।
इन सबके अलावा धौलीखेत,हिल स्टेशन, रायल चितवन नेशनल पार्क, लुंबिनी, में माया देवी मंदिर, जहां महत्मा बुद्ध का जन्म हुआ था, तिब्बती बौद्ध स्तूप, बौद्ध नाथ ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जहां दूर दूर से पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
भारत - नेपाल संबंध
भारत और नेपाल के लोग सदियों से एक अच्छे पड़ोसी की तरह रहते आ रहे हैं। भारत नेपाल की हमेशा मदद करता है। 2015 में आए भूकंप ने नेपाल में भयंकर तबाही मचाई थी। भारतीयों को नेपाल जाने के लिए कोई बीजा की जरूरत नहीं होती। भारत सरकार ने अपने यहां सेना में भर्ती के लिए नेपाल के नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी है।
निष्कर्ष के रूप में हम कह सकते हैं कि हमारा पड़ोसी देश नेपाल बहुत सुंदर देश है। यहां के लोग सरल, शांत और स्वाभिमानी होते हैं। धर्म, भाषा, संस्कृति आदि हमारे तरह ही है। हिमालय की गोद में बसा यह देश हमारा सच्चा पड़ोसी है।
प्रश्न - उत्तर हमारा पड़ोसी देश नेपाल
1.नेपाल को पर्वत शिखरों का देश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर - नेपाल हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ सुंदर देश है। दुनिया के 14 शिखरों में आठ नेपाल में ही हैं। इसलिए इसे शिखरों का देश कहा जाता है।
2. नेपाल का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर - नेपाल का कुल क्षेत्रफल 147181 वर्ग किलोमीटर है।
3. काठमांडू के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर - काठमांडू नेपाल की राजधानी है। यह हिमालय की घाटी में बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां शिव मंदिर है,संसद भवन है, आलीशान होटल, विदेशी वस्तुओं से भरे बाजार हैं।
4. नेपाल के इतिहास का पता कब से चलता है ? उस समय किसका शासन था ?
उत्तर - नेपाल के इतिहास का पता पांचवीं शताब्दी से चलता है। उस समय लिच्छवी नरेश भानुदेव प्रथम का शासन था।
5. काठमांडू के सैर के लिए सबसे अच्छा मौसम कौन सा है और क्यों ?
उत्तर - काठमांडू के सैर के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से अप्रैल तक है। दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है तथा जून से अगस्त तक वर्षा होती है।
6. काठमांडू में लोक कला की कौन - कौन सी वस्तुएं मिलती हैं ?
उत्तर -- काठमांडू में लोक कला की वस्तुएं मिलती है - जैसे , हथबुने गलीचे, खुखरी, मुखौटे, शालें आदि।
7. श्री पशुपतिनाथ मंदिर का वर्णन कीजिए।
उत्तर - काठमांडू में श्री पशुपतिनाथ मंदिर है। इस मंदिर में भोलेनाथ शिव शंकर विराजमान हैं। यह मंदिर काठमांडू से चार किलोमीटर पूरब नेपाल गंगा यानि बागमती नदी के किनारे पर स्थित है। यह मंदिर ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी का है। मंदिर में प्रवेश करते ही सामने एक विशाल सोने से जगमगाते नंदी जी के दर्शन होते हैं। मंदिर के छत पर सोने का पतरा चढ़ा है। मंदिर के चारों ओर ठीक शिवलिंग के सामने चार दरवाजे हैं। मंदिर के अंदर बाहर दीवारों पर चांदी की चादरें चढ़ी है। प्रमुख कक्ष के बीचों-बीच शिव लिंग स्थापित है।
8. नेपाल के दो प्रमुख हिल रिसोर्ट के नाम लिखे।
उत्तर - १. पोखरा, २. नागरकोट
9. पोखरा क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर - पोखरा नेपाल का प्रसिद्ध हिल रिसोर्ट है। समुद्र तल से 3000 फुट की ऊंचाई पर पोखरा में झील का नजारा देखते बनता है। झील में नौकाएं तैरती है।
Popular posts of this blog, click and watch
https://www.amazon.in/dp/B08697N43N?ref=dp_ib_8_ivx_share
प्रस्तुतकर्ता
डॉ उमेश कुमार सिंह,भूली नगर, धनबाद, झारखंड, भारत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें