एकादश(11th) Hindi, 2026 - 27 exam special मियां नसीरुद्दीन,Miyan Nasiruddin, लेखिका-कृष्णा सोबती www.bimalhindi.in(Krishna Sobati)
Miya nasiruddin,nanbai,11th hindi, NCERT solutions, Krishna Sobti मियां नसीरुद्दीन, 11वीं हिन्दी, सारांश, प्रश्न उत्तर, नानबाई। लेखिका -कृष्ण सोबती कृष्णा सोबती आधुनिक हिंदी साहित्य की सुप्रसिद्ध गद्य लेखिका हैं । इस कक्षा 11 का पाठ "मियाँ नसीरुद्दीन" उनकी प्रसिद्ध पुस्तक "हम हसमत" नामक संग्रह से लिया गया है। यहाँ हमने लेखिका के जीवन के कुछ पहलुओं को दर्शाते हुए पाठ के मुख्य अंश को प्रस्तुत किया है और महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर भी छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। मियां नसीरुद्दीन पाठ की लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म सन् 1925 में गुजरात के पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उन्होंने हिंदी साहित्य को कई बेहतरीन उपन्यास, कहानी संग्रह, शब्द चित्र और संस्मरण प्रदान की है। उनकी प्रमुख रचनाओं में जीवननामा, दिलो दानिश, ऐ लड़की, समय सरगम, डार से बिछड़ी, मित्रो मरजानी, बादलो के घेरे, सूरजमुखी अंधेरे के, हम हसमत, शब्दों के आलोक में आदि प्रमुख हैं। हिंदी साहित्य की उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान, हिंदी साहित्य का शलाका सम्मान ...