पर्यायवाची शब्द , समानार्थी शब्द
पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थी शब्द किसे कहते हैं हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द उन शब्दों को कहते हैं जिनका अर्थ लगभग समान होता है, लेकिन वे अलग-अलग होते हैं। इन्हें समानार्थी शब्द भी कहा जाता है। भाषा में पर्यायवाची शब्दों का बहुत महत्व है। इससे शब्द संपदा में वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए: * पानी के पर्यायवाची शब्द हैं: जल, नीर, वारि, तोय। * आँख के पर्यायवाची शब्द हैं: नेत्र, लोचन, चक्षु, दृग। * खुशी के पर्यायवाची शब्द हैं: प्रसन्नता, आनंद, हर्ष, उल्लास। * घर के पर्यायवाची शब्द : महल, भवन, निकेतन। * कमल के पर्यायवाची शब्द : नीरज, पंकज, जलज, अम्बूज। * देवता शब्द के पर्यायवाची शब्द: देव, सुर, अमर। * इंद्र के पर्यायवाची शब्द : सुरपति, देवेन्द्र, देवेश। * आम का पर्यायवाची शब्द : आम्र, रसाल। * हाथी का पर्यायवाची शब्द : गज, हस्ति। *हवा का पर्यायवाची शब्द : पवन, वात, वायु। * सूर्य का पर्यायवाची शब्द: सूरज, रवि, दिनकर। *बादल का पर्यायवाची शब्द : घन, मेघ, जलद ...