स्वतंत्रता संग्राम की कहानी swatantrata sangram
स्वतंत्रता संग्राम की कहानी Swatantrata sangram, Jaliyawala bag, asahyog andolan, Namak kanoon, Kakori kand, Azad Hind fauj, Bharat chhoro andolan भारत लगभग 400 वर्षों तक विदेशियों का गुलाम रहा। यहां फ्रांसिसी भी आए, अपनी कालोनियां बसाए, पुर्तगाली आए। अंग्रेज भी व्यापार करने के बहाने आए। 1757 ई में प्लासी विजय के बाद अंग्रेजों का भारत पर पूरी तरह राजनीतिक अधिकार हो गया। उन्होंने हमारे देशवासियों पर बहुत अत्याचार किए। कठिन संघर्षों और बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता पाने के लिए हमारे पूर्वजों को अंग्रेजी शासन के कितने अत्याचार झेलना पड़ा है, आइए, उनके बारे में संक्षेप में जानकारी प्राप्त करें। जालियांवाला बाग कांड 1914 ई में प्रथम विश्व युद्ध शुरू हो गया। भारत के नेताओं को यह उम्मीद थी कि यदि इस युद्ध में वे इंग्लैंड का साथ देंगे तो उन्हें अंग्रेजी सरकार से कुछ सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। लेकिन उम्मीद के विपरीत भारत को रौलट एक्ट का सामना करना पड़ा। इस काले कानून का सर्वत्र विरोध किया गया। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में ऐसी ही एक सभ...