दीपावली, धनतेरसdeepawali, Dhanteras
दीपावली 2024 , 31 अक्टूबर को तथा धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली पर निबंध, deepawali nibandh, essay on deepawali in hindi विषय - सूची दीपावली क्या है दीपावली क्यों मनाया जाता है। दीपावली की कहानी। नरकासुर का वध। राम वापस अयोध्या आए। दीपावली की शोभा। धनतेरस का त्योहार। धनतेरस पर खरीदारी दीपावली पर सावधानी दीपों का त्योहार दीपावली कार्तिक मास के अमावस्या को संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। वर्षा ऋतु की गंध को साफ करने का अभियान भी दीपावली है। दीपावली के एक महीने पूर्व से ही लोग अपने घरों की सफाई करने में लग जाते हैं। दीपावली की कहानी भारतवर्ष के प्रत्येक त्योहारों में कोई ना कोई पौराणिक या ऐतिहासिक कथा कहानी अवश्य जुड़ी रहती है। दीपावली से जुड़ी भी कई पौराणिक कथाएँ हैं। एक कथा के अनुसार इसी दिन दशरथ नंदन श्री राम महा पापी रावण का सर्वनाश कर के अपने अनुज लक्ष्मण और पत्नी सी ता माता के साथ अयोध्या वापस आए थे। उनके सकुशल वापस अयोध्या आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दिए जलाए थे और खुशियां मनाई थीं। तब से यह त्योहार धूमधाम से प...