धन की खोज dhan ki khoj (छात्रों की परीक्षा/www.bimalhindi.in)
Dhan ki khoj धन की खोज शिक्षा प्रदान करने वाली कहानी जीवन में सफलता हासिल करने में मदद करती है। हमें सदा अपनी बुद्धि विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। उचित अनुचित का ध्यान रखना चाहिए।इस कहानी में कथाकार यही बताने वाले हैं। छात्रों ने निवेदन करते हुए कहा''-गुरूजी ! आजकल आप इतने उदास क्यों हैं, आप के मुखमंडल पर चिंता के छाये बादल हमारे लिए अत्यंत ही दुखदाई है। कृपया इस चिन्ता और उदासी का कारण हमें बताइए। हम यथासंभव उसके निवारण का प्रयत्न करेंगे।''। गुरुजी ने अपने मुख मंडल की गंभीरता को और गंभीर बनाते हुए कहा--"प्रिय छात्रों ! मेरी कन्या अब विवाह योग्य हो गई है, परन्तु इस कार्य के संपादन के लिए मेरे पास प्रर्याप्त धन उपलब्ध नहीं हैं। जवान बेटी को भला घर में कब तक बैठाए रखा जा सकता है।और फिर निकट भविष्य में कहीं से कोई धन आने की उम्मीद भी नहीं दिखाई देती है। " ऐसा कहकर गुरु जी कुछ और उदास होने का नाटक कर लिए। ...