“पंच परमेश्वर” कहानी Panch Parmeshwar, Hindi Story by Premchand
“पंच परमेश्वर” कहानी Panch Parmeshwar, Hindi Story by Premchand पंच परमेश्वर कहानी का सारांश पंच परमेश्वर के लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं। यह कहानी न्याय, मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित एक प्रसिद्ध सामाजिक कथा है। कहानी का सारांश: पंच परमेश्वर कहानी के मुख्य पात्र जुम्मन शेख और अलगू चौधरी हैं, जो गहरे मित्र हैं। जुम्मन की बूढ़ी खाला अपनी संपत्ति उसके नाम कर देती हैं, इस शर्त पर कि वह जीवन भर उनकी देखभाल करेगा। लेकिन कुछ समय बाद जुम्मन और उसकी पत्नी खाला के साथ दुर्व्यवहार करने लगते हैं। तक हारकर और निराश,दुखी होकर खाला पंचायत बुलाती हैं। पंचायत में खाला अलगू चौधरी को पंच चुनती हैं। मित्रता के कारण अलगू पहले संकोच करता है, परंतु पंच के पद पर बैठते ही वह निष्पक्ष होकर न्याय करता है और फैसला खाला के पक्ष में देता है। इससे जुम्मन को बहुत ठेस पहुँचती है और उनकी मित्रता टूट जाती है। कुछ समय बाद अलगू पर भी एक विवाद आता है। उसने एक बैल समझू साहू को उधार बेचा था, जो अत्यधिक काम लेने के कारण मर जाता है। साहू भुगतान करने से मना क...