अमरकंटक की यात्रा Amarkantak Yatra
 
हमारा  पड़ोसी देश नेपाल, क्लिक करें और देखें   अमरकंटक की यात्रा Amarkantak Yatra अमरकंटक, अमरकंटक किस राज्य में है। अमरकंटक का रहस्य, अमरकंटक से निकलने वाली नदियां,  Amarkantak, amarkantak kis rajya me hai. Banga adivasi  अमरकंटक भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य में एक ऐसा पर्वतीय और वन्य प्रदेश है जहां से दो पवित्र नदियां निकलती हैं। एक सोन और दूसरी नर्मदा। नर्मदा के उद्गम स्थल होने के कारण इस स्थान का धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। अनेक पर्यटक यहां सालो भर घूमने आते हैं। आइए हम अमरकंटक की सुन्दरता और इसके धार्मिक महत्व को विस्तार से जानें। कटनी से बिलासपुर जाने वाली रेललाइन पर पेंडरा रोड स्टेशन है। घने जंगल और पहाड़ों के कारण रास्ता कठिन और दुर्गम है।  पेंडरा रोड स्टेशन से बस द्वारा जाने से अमरकंटक चालीस किलोमीटर पड़ता है। रास्ते के दोनों ओर ताड़ के पेड़ की तरह लम्बे लम्बे सराई नामक वृक्षों के वन हैं। टेढ़े-मेढ़े रास्तों के किनारे कल कल , छल छल करतीं नदी नाले मन को मोह लेते हैं। महाकवि कालिदास द्वारा रचित मेघदूत में आम्रकूट नामक पर्वत का उल्लेख है। यहां का अनुपम...
 
 
 
 
