पर्यायवाची शब्द , समानार्थी शब्द

 

        पर्यायवाची शब्द 

               अथवा 

समानार्थी शब्द किसे कहते हैं 


हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द उन शब्दों को कहते हैं जिनका अर्थ लगभग समान होता है, लेकिन वे अलग-अलग होते हैं। इन्हें समानार्थी शब्द भी कहा जाता है। भाषा में पर्यायवाची शब्दों का बहुत महत्व है। इससे शब्द संपदा में वृद्धि होती है।


उदाहरण के लिए:

 * पानी के पर्यायवाची शब्द हैं: जल, नीर, वारि, तोय।

 * आँख के पर्यायवाची शब्द हैं: नेत्र, लोचन, चक्षु, दृग।

 * खुशी के पर्यायवाची शब्द हैं: प्रसन्नता, आनंद, हर्ष, उल्लास।

* घर के पर्यायवाची शब्द : महल, भवन, निकेतन।

* कमल के पर्यायवाची शब्द : नीरज, पंकज, जलज, अम्बूज।

* देवता शब्द के पर्यायवाची शब्द: देव, सुर, अमर।

* इंद्र के पर्यायवाची शब्द : सुरपति, देवेन्द्र, देवेश।

* आम का पर्यायवाची शब्द : आम्र, रसाल।

* हाथी का पर्यायवाची शब्द : गज, हस्ति।

*हवा का पर्यायवाची शब्द : पवन, वात, वायु।

* सूर्य का पर्यायवाची शब्द: सूरज, रवि, दिनकर।

*बादल का पर्यायवाची शब्द : घन, मेघ, जलद 

* नाग का पर्यायवाची शब्द: सर्प, भुजंग, व्याल, फणी, उरग।

* मही का पर्यायवाची शब्द: पृथ्वी, भूमि, धरती, वसुधा,क्षित।


पर्यायवाची शब्दों का उपयोग भाषा को अधिक रोचक और विविधतापूर्ण बनाने के लिए किया जाता है। एक ही अर्थ के लिए अलग-अलग शब्दों का प्रयोग करने से अभिव्यक्ति में सुंदरता और स्पष्टता आती

 है। साथ ही भाषा के शिल्प सौंदर्य में निखार आता है।


डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khabri app पर भी follow कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।



टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) 2026 - 27 exam special poem phool aur kante summary

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, question answer class 9कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, explanation, 9th class hindi

चेतक ( कविता ) ( 2026 - 27) Chetak horse, महाराणा प्रताप का घोड़ा, अरावली का शेर