संदेश

निबंध लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदी निबंध लेखन की तैयारी कैसे करें

चित्र
  हिंदी निबंध  लेखन परीक्षा या प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल भाषा का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही रणनीति, अध्ययन और निरंतर अभ्यास की भी आवश्यकता होती है। निबंध लिखने की तैयारी को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जा सकता है: 1. विषयों का चयन और पठन अभ्यास सबसे पहले समसामयिक (current affairs), सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय मुद्दों की एक सूची तैयार करें। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाओं पर नज़र रखें। इसके लिए नियमित रूप से हिंदी समाचार पत्र (जैसे दैनिक जागरण, जनसत्ता) के संपादकीय (Editorial) पृष्ठ पढ़ें। इससे आपकी शब्दावली में वृद्धि होगी और विचारों में स्पष्टता आएगी। 2. मुख्य बिंदुओं और आँकड़ों का संग्रह एक अच्छी निबंध पुस्तिका बनाएं, जिसमें विभिन्न विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य, सरकारी योजनाएँ, आँकड़े, और सूचकांक दर्ज करें। इसके अलावा, प्रसिद्ध विचारकों, साहित्यकारों और महापुरुषों के प्रासंगिक उद्धरण (Quotes), कविताएं तथा सूक्तियाँ लिखकर रखें। निबंध में इनका ...

दुर्गा पूजा 2026 (Durga Puja 2026 )

चित्र
*************** दुर्गा मां का सुंदर फोटो खरीदें  क्लिक करें अमेज़न पर जाने केलिए  यह Koshtak नव दुर्गा, अम्बे शेरावाली, लक्ष्मी, काली और सरस्वती फोटो फ्रेम आपके घर के मंदिर और पूजा घर के लिए एक बेहद सुंदर और आध्यात्मिक विकल्प है। मुख्य विशेषताएं: डिजाइन: इसमें ग्लोसी लैमिनेशन पोस्टर के साथ एक शानदार गोल्डन फ्रेम है। आकार: इसका साइज 30cm x 23cm है। उपयोग: यह दीवार पर लटकाने, घर की सजावट, पूजा स्थल या किसी को उपहार देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। ऑफर: इस पर 63% की भारी छूट मिल रही है और यह मात्र ₹259 में उपलब्ध है। ********************  दुर्गा पूजा भारत का प्रमुख त्योहार है। संपूर्ण भारत में इसे दशहरा पर्व भी कहा जाता है। यह त्योहार शारदीय नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में यह त्योहार पाप पर पुण्य की जीत का त्योहार है। दुर्गा पूजा नौ दिनों तक चलती है। नवमी को माता दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध किया था। वह बड़ा मायावी था। उसके आतंक से भयभीत होकर देवताओं ने मां भगवती की आराधना की। तब मां ने देवी दुर्गा का अवतार लेकर महिषासुर के आतंक से संसार की रक्षा की थी। दु...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी/Shree Krishna Janmashtami

चित्र
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026,               Shree Krishna Janmashtami,   04, सितमबर,2026  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। धरती से दुष्टों का नाश करने के लिए श्री कृष्ण भगवान का जन्म मथुरा में इसी दिन हुआ था। आइए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में जानकारी प्राप्त करें। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व संपूर्ण भारत वर्ष के साथ -साथ विश्व के विभिन्न हिस्सों में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष - अष्टमी को खूब श्रद्धा भक्ति - भाव से मनाया जाता है। इसी दिन द्वापरयुग में मथुरा के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।  इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार  को है।          "यदा यदा हि धर्मस्यगलानिर्भवतुभारत -----" जब -जब धरती पर आतंकियों और आताताइयो का साम्राज्य बढ़ जाता है, तब- तब भगवान श्री विष्णु पृथ्वी पर नया अवतार लेकर पृथ्वी को आतंकियों से मुक्ति दिलाते हैं। श्री विष्णु द्वापरयुग में आठवें अवतार धारण कर श्रीकृष्ण बनकर कंस,...

बढ़ती महंगाई: कारण और बचाव के उपाय for competition exam ​प्रस्तावना

चित्र
  बढ़ती मंहगाई से कैसे बचें। Mahgai se kaise bache  बढ़ती महंगाई: कारण और बचाव के उपाय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी निबंध  ​ प्रस्तावना आज के समय में महंगाई एक ऐसी वैश्विक और घरेलू समस्या बन चुकी है, जिसने आम आदमी के बजट की कमर तोड़ दी है। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक, हर चीज़ के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में केवल सरकार या परिस्थितियों को दोष देने से काम नहीं चलेगा। यदि हमें अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना है और मानसिक तनाव से बचना है, तो हमें स्वयं समझदारी और सही वित्तीय प्रबंधन की राह चुननी होगी। ​महंगाई बढ़ने के मुख्य कारण ​बचाव के उपाय जानने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि महंगाई आखिर बढ़ती क्यों है: ​ मांग और आपूर्ति में असंतुलन: जब किसी चीज़ को खरीदने वाले लोग ज़्यादा होते हैं और बाज़ार में वह चीज़ कम मात्रा में उपलब्ध होती है, तो उसके दाम बढ़ जाते हैं। ​ उत्पादन लागत में वृद्धि: कच्चे माल, ईंधन (पेट्रोल-डीजल) और मालभाड़े के दाम बढ़ने से अंतिम उत्पाद अपने आप महंगा हो जाता है। ​ वैश्विक परिस्थितियां: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध, राजनीतिक अस्थि...

वर्षा -ऋतु(Varsha Ritu) 2026 हिंदी- निबंध लिखने का TRICK

चित्र
वर्षा ऋतु निबंध, Varsha Ritu nibandh, rainy season essay, important essay for comption examination  ऋतुओं की रानी वर्षा, वर्षा का आगमन, वर्षा का प्रकृति पर प्रभाव, वर्षा से लाभ, वर्षा से नुकसान, वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियां, निष्कर्ष यदि बसंत ऋतुओं का राजा है तो वर्षा ऋतुओं की रानी है। वर्षा -ऋतु के आते ही आसमान में काले- काले बादल छा जाते हैं। मेघ घमंडी हाथियों की तरह गरज- गरज कर लोगों को डराने लगता है। घनघोर वर्षा होने लगती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। मानो प्रकृति रानी ने जैसे हरी चादर ओढ़ ली हो। काले- काले बादल देख मोर अपने पंख फैलाकर वनों में नाचने लगते हैं। पपीहे, दादुर, झींगुर की आवाज़ें प्रकृति में गूंज उठती है। ताल तलैया भर जाते हैं।  ग्रीष्म   ऋतु की मार से तपति धरा तृप्त हो जाती है। बागों में झूले लग जाते हैं। नव तरुणियों के मन उल्लसित हो जाते हैं।  नदियों में जल भर जाता है और उनका वेग भी बढ़ जाता है। मानो इतराती हुई अपने प्रियतम सागर से मिलने जा रही हो। और  किसानों की खुशियों की तो बात ही ना पूछो। वह हल बैल के लेकर अपने खेत की ओर निकल ...

अमरनाथ यात्रा , Amarnath Yatra

चित्र
स्वतंत्रता  दिवस निबंध   भी पढ़ें  अमरनाथ यात्रा , Amarnath Yatra जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर है। कश्मीर तो धरती पर ही जन्नत है। श्रीनगर घाटी का दृश्य भी बहुत सुहाना है। पहलगाम कश्मीर घाटी का सबसे मनोरम जगह है। इसकी ऊंचाई समुद्र तट से 2200 मीटर है। चारों ओर ऊंची ऊंची पहाड़ी की चोटियां और बीच में लीदर नदी बहती है। अमरनाथ की पवित्र यात्रा वस्तुत: यहीं से आरंभ होता है। अमरनाथ जाने वाले यात्री यही एकत्रित होते हैं। सबके मन में एक ही कामना, अमरनाथ जी के दर्शन करने की। अमरनाथ अमरावती नदी के दाएं तट पर स्थित है। पहलगाम से यहां तक की यात्रा में तीन दिन लगते हैं। चौथा दिन वापसी का होता है। यह यात्रा रक्षाबंधन के दिन सम्पन्न होती है।                         छड़ी साहब पहलगाम से अमरनाथ यात्रा पर यात्रियों के आगे आगे छड़ी साहब का जुलूस चलता है। कहते हैं कि यह छड़ भृगु ऋषि की देन है और यह छड़ी यात्रियों की रक्षा करती है। इसमें श्री अमरनाथ भगवान शिव के पूजन के लिए नारियल, पुष्प और सामग्री तथा ध्वज रहता है। इस यात्रा का मार...