वर्षा -ऋतु(Varsha Ritu) 2026 हिंदी- निबंध लिखने का TRICK


वर्षा ऋतु निबंध, Varsha Ritu nibandh, rainy season essay, important essay for examination 

ऋतुओं की रानी वर्षा, वर्षा का आगमन, वर्षा का प्रकृति पर प्रभाव, वर्षा से लाभ, वर्षा से नुकसान, वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियां, निष्कर्ष



यदि बसंत ऋतुओं का राजा है तो वर्षा ऋतुओं की रानी है। वर्षा -ऋतु के आते ही आसमान में काले- काले बादल छा जाते हैं। मेघ घमंडी हाथियों की तरह गरज- गरज कर लोगों को डराने लगता है। घनघोर वर्षा होने लगती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। मानो प्रकृति रानी ने जैसे हरी चादर ओढ़ ली हो। काले- काले बादल देख मोर अपने पंख फैलाकर वनों में नाचने लगते हैं। पपीहे, दादुर, झींगुर की आवाज़ें प्रकृति में गूंज उठती है। ताल तलैया भर जाते हैं।

 ग्रीष्म  ऋतु की मार से तपति धरा तृप्त हो जाती है। बागों में झूले लग जाते हैं। नव तरुणियों के मन उल्लसित हो जाते हैं।  नदियों में जल भर जाता है और उनका वेग भी बढ़ जाता है। मानो इतराती हुई अपने प्रियतम सागर से मिलने जा रही हो। और किसानों की खुशियों की तो बात ही ना पूछो। वह हल बैल के लेकर अपने खेत की ओर निकल पड़ते हैं। धान की बुवाई प्रारंभ हो जाती है।

वर्षा ऋतु निबंध

                            लेकिन जहां फूल है, कांटे भी हैं, जहां सुख है वहां दुख भी है। वर्षा -ऋतु के कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। कुछ बीमारियों की भी चर्चा होती है। वर्षा ऋतु में मक्खी -मच्छर कीट- पतंग का प्रभाव बहुत ( मित्रता, रक्षा, निबंध भी देखें) अधिक बढ़ जाता है। वर्षा रितु के लिए YouTube सूची 

  (यह भी पढ़ें) बसंत  ऋतु निबंध 

 मलेरिया, डेंगू जैसी घातक बीमारियां लोगों को ग्रसित करने लगती हैं। अतिवृष्टि से नदियों के किनारे बसे लोगों को भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ता है। किसानों के लहलहाते फसल नष्ट हो जाते हैं। तट बंधो के ऊपर नदियों का दबाव बहुत बढ़ जाता है और जान- माल का बहुत बड़ा नुकसान होता है।] रास्ते कीचड़ से भर जातें है। सड़कों  और रेल्वे पर पानी भरने जाता है, जिससे कई प्रकार की परेशानी होती हैं। फिर भी वर्षा -ऋतु 

 जीवनदायिनी ऋतु है।





वर्षा ऋतु पर निबंध (Class 9)

वर्षा ऋतु पर class 9 ke liye nibandh 2026 

भारत में वर्षा ऋतु का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह ऋतु गर्मी के बाद आती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत देती है। वर्षा ऋतु सामान्यतः जुलाई से सितंबर तक रहती है। इस समय आकाश में काले बादल छा जाते हैं और ठंडी हवाएँ चलने लगती हैं।


वर्षा ऋतु में चारों ओर हरियाली फैल जाती है। पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं और वातावरण बहुत सुहावना लगने लगता है। खेतों में फसलें लहलहाने लगती हैं। किसान इस ऋतु का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि वर्षा का पानी खेती के लिए बहुत आवश्यक होता है।
बच्चों को वर्षा ऋतु बहुत पसंद होती है। वे बारिश में खेलते हैं, कागज की नाव बनाकर पानी में चलाते हैं और बारिश का आनंद लेते हैं। इस मौसम में मोर नाचते हैं और मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देती है।


हालाँकि वर्षा ऋतु के कुछ नुकसान भी हैं। अधिक वर्षा होने से बाढ़ आ सकती है जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर पानी भर जाता है और कई बीमारियाँ भी फैलने लगती हैं।
फिर भी वर्षा ऋतु प्रकृति की एक सुंदर और उपयोगी ऋतु है। यह धरती को ठंडक देती है, पर्यावरण को हरा-भरा बनाती है और जीवन को खुशियों से भर देती है। इसलिए वर्षा ऋतु सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण और प्रिय होती है।




मीराबाई के पद "कविता भी पढ़ें)    यहां क्लिक करें

नेताजी का चश्मा "कहानी भी पढ़ें

सच्चा हितैषी निबन्ध । क्लिक करें और पढ़ें।

pradushan essay      (क्लिक करें और पढ़ें)

शरद पूर्णिमा" पर्व के बारे में भी जानें)Sharad Purnima

 (  Click करें और इसे भी पढ़ें ) Republic Day Essay 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) 2026 - 27 exam special poem phool aur kante summary

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, question answer class 9कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, explanation, 9th class hindi

चेतक ( कविता ) ( 2026 - 27) Chetak horse, महाराणा प्रताप का घोड़ा, अरावली का शेर